Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

पंजाब सरकार ने शहीद और विकलांग सैनिकों के परिवारों को 10.97 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 21 सैनिकों, जिनमें 12 शहीद सैनिक और 9 दिव्यांग सैनिक शामिल हैं, के आश्रितों को एक्स-ग्रेशिया के रूप में 10,97,50,000 रुपये की राशि वितरित की है। यह जानकारी आज पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने दी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब ने हमेशा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश के युवाओं ने सशस्त्र बलों में अहम योगदान दिया है। पंजाब के सैनिकों ने विभिन्न युद्धों में अद्वितीय बहादुरी दिखाई है, जिससे हमारे देश का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इन शहीदों के आश्रितों को उचित सम्मान और वित्तीय सहायता प्रदान करना सुनिश्चित कर रही है।

मंत्री ने आगे बताया कि कई सैनिक छोटी उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं और उन्हें नौकरियों के अन्य अवसरों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और विश्व युद्ध के बेसहारा सैनिकों को भी सहायता की जरूरत होती है। रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग प्रशिक्षण, पुनः रोजगार और स्वरोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने बहादुर सैनिकों के बलिदानों को सम्मान देने के अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ संकल्पित है और उनके आश्रितों की हरसंभव सहायता करने के लिए हर समय तैयार है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD