Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

विश्व पटल पर हरियाणा को नई पहचान दे रहा है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला : मनोहर लाल

विकसित भारत की संकल्पना में मील का पत्थर साबित हो रहा सूरजकुंड शिल्प मेला - पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, 38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana, Dr. Arvind Kumar Sharma, Vipul Goel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि लाखों लोगों की रिकार्ड भीड़ और कलाकारों के समागम की दृष्टि से सूरजकुंड मेले को शिल्प और कला का महाकुंभ कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यह मेला केवल सामान बेचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां हरियाणा के साथ-साथ देश और दुनिया की समृद्ध संस्कृति, खानपान और परिधान देखने को मिलते हैं। 

यहां आकर हमें मिनी भारत के दर्शन होते हैं। सूरजकुंड शिल्प मेला देश की शान और हरियाणा की पहचान बन चुका है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने 38 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में 28 वें सूरजकुंड मेले से वे लगातार इस शानदार आयोजन में शरीक होते रहे हैं। 11वीं बार वे इस मेले में आए हैं। वर्ष 2015 में पहली बार सूरजकुंड मेले को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते हुए 20 देशों ने इसमें भागीदारी की थी। अब उनकी संख्या 44 हो चुकी है। 

सूरजकुंड शिल्प मेला और कुरूक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह हरियाणा को इंटरनेशनल लेवल पर गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेला और कला मनुष्य जीवन के  अभिन्न अंग होते हैं। सूरजकुंड मेले में आकर जहां एक तरफ दक्षिण भारत के इडली डोसा खाने को मिलते हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के खाट के ठाठ, बाजरे की खिचड़ी का स्वाद आप लेते हैं। 

इससे हरियाणा की संस्कृति का प्रसार विदेशों तक हो रहा है। यह मेला देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहा है। हजारों-लाखों कला प्रेमी यहां एक स्थान पर एकत्रित होते हैं। कला के मर्म को कोई सच्चा कलाकार ही जान सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रकृति के हर स्वरूप में आपको कला देखने को मिलेगी। 

सबसे बड़ा कलाकार वो भगवान है, जिन्होंने इस सुंदर सृष्टि की रचना की। जीव-जंतुओं में भी आप कला के दर्शन कर सकते हैं, उदाहरण के तौर पर मकड़ी का बनाया जाला, बया का घोंसला कोई मनुष्य नहीं बना सकता। इससे पहले केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने ऐतिहासिक स्थल सूरजकुंड, कला एवं सांस्कृतिक विभाग की धातु चित्रों की आर्ट गैलरी व ओडिशा तथा मध्य प्रदेश की पवेलियन का अवलोकन किया। 

इस दौरान माल रोड से निकली जगमगाती हुई कार्निवल में विभिन्न देश-प्रदेशों के कलाकारों ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। यहां पर मुख्य अतिथि के साथ हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा, राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर, विधायक श्री धनेश अदलखा, सतीश फागना का पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड का शिल्प मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उस कड़ी में यह अंतरराष्ट्रीय मेला मील का पत्थर साबित होगा। 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अंतरराष्ट्रीय मेले को विहंगम स्वरूप देकर इस सफलता के मार्ग को प्रशस्त करने का काम किया है। विगत वर्ष मेले में 13 लाख पर्यटक आए थे और वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या 18 लाख पहुंच गई है। 

इस मेले की छटा सुंदरता और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न देशों की संस्कृति और हरियाणा की विरासत का यह मेला अनूठा संगम है। यहां 1200 स्टॉल लगाए गए, जिनका आवंटन पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन सिस्टम से किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने आंध्र प्रदेश की डी. शिवम्मा, गुजरात के मगन भाई, श्रीलंका ईएडब्ल्यू पुष्पकुमारा, आर्मेनिया की अर्मेन खासतियान तथा जिम्बाब्वे के टेंबा मलंगा को कला रत्न पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया।

 पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव एवं मेला प्रबंधन की वाइस चेयरमैन कला रामचंद्रन ने अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर कोरियोग्राफर संजय शर्मा द्वारा तैयार किए गए एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर आधारित मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसमें पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक भारत के राज्यों की लोक संस्कृति को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया गया।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana , Dr. Arvind Kumar Sharma , Vipul Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD