Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर गुरदेव जस्सल के समर्थन वाले फिरौती रैकेट का भंडाफोड़; एएसआई सहित दो गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 83 लाख रुपये की फिरौती की रकम, अवैध पिस्तौल, टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर और महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए, बटाला पुलिस ने अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव जस्सल के समर्थन वाले एक बड़े फिरौती रैकेट का पर्दाफाश किया है।

इस मामले में बटाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुरजीत सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी दी। जिक्र योग्य है कि गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति की पहचान अंकुश मैनी के रूप में हुई है, जो गुरदासपुर के कलानौर का निवासी है। 

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 83 लाख रुपये की फिरौती की रकम, अवैध हथियार और महंगे वाहन बरामद किए गए हैं।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 4 फरवरी को जस्सल के साथियों ने कलानौर के एक व्यापारी को डराने और उससे पैसे वसूलने के इरादे से उसके पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। 

उन्होंने आगे बताया कि लगातार धमकी भरे कॉल और 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग से परेशान होकर कारोबारी ने 11 फरवरी को 50 लाख रुपये दे दिए थे।उन्होंने बताया कि जस्सल का गिरोह धमकियों और फिरौती के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था और फिरौती की रकम कई बिचौलियों के माध्यम से एकत्र करता था। 

जांच से यह भी पता चला है कि एएसआई सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी फिरौती की रकम इकट्ठा करने के बाद उसे वितरित करने में शामिल थे। डीजीपी ने बताया कि आरोपी एएसआई सुरजीत सिंह को भारतीय संविधान की धारा 311(2) के तहत नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि कुछ दिन पहले थाना सदर बटाला के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को सूचना मिली थी कि एक स्थानीय पुलिस अधिकारी फिरौती की रकम के लेन-देन में शामिल है।

मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके घर में बड़ी मात्रा में नकदी छिपाए जाने की बात स्वीकार करने के बाद, पुलिस टीम हरनाम नगर, बटाला में उसके घर पहुंची, जहां छुपाकर रखे गए डिब्बे से 76.32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। 

एसएसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तारी के बाद एएसआई सुरजीत सिंह ने दावा किया कि यह पैसा उसके बेटे द्वारा अमेरिका से भेजा गया था। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि एएसआई को पैसे देने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई और आरोपी अंकुश मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उसने खुलासा किया कि एएसआई को दी गई रकम वास्तव में अमेरिका स्थित गुरदेव जस्सल द्वारा वसूली गई फिरौती की रकम थी। पुलिस टीमों ने अंकुश के कब्जे से 5.91 लाख रुपये, दो कारतूस सहित .32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की और उसकी काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (पीबी-11-सी यू -1000) को जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच में यह भी पता चला कि एएसआई के दोनों बेटे गुरदेव जस्सल के करीबी संपर्क में थे और मुनाफे में हिस्सेदारी के बदले गैंगस्टर को फिरौती की रकम ट्रांसफर करने में सहायता करते थे। इस फिरौती की रकम से आरोपी एएसआई ने हाल ही में दो प्लॉट और एक नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर खरीदी थी, जिसे पुलिस टीमों ने जब्त कर लिया है।

इस संबंध में थाना सदर बटाला में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 14, दिनांक 14/02/2025 को दर्ज की गई थी और बाद में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) की धारा 308(2), 111 और 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 को इसमें जोड़ा गया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD