Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चिट्टा बेचने के आरोपों का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी सलाखों के पीछे

मोहाली पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

जिला पुलिस ने एक वीडियो, जिसमें दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि लोहगढ़ निवासी मनजीत सिंह जीरकपुर क्षेत्र के लोहगढ़ में चिट्टा सप्लाई कर रहा है, ,के सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसके पास से  प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है।        

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक, आईपीएस, एसएसपी एसएएस नगर के निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह की देखरेख में दो टीमें गठित की गई थीं। ऑपरेशन के दौरान, व्यक्ति को आज ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान मनजीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी लोहगढ़, जीरकपुर के रूप में हुई। 

तलाशी के दौरान उसके पास से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 91 दिनांक 22-2-2025 अधीन धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। इससे पहले, उस पर एफआईआर 185 दिनांक 09.05.2021 पीएस सिटी खरड़ अधीन धारा 21 एनडीपीएस में भी मामला दर्ज किया गया था।         

स्थानीय लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई को अच्छी भावना से लिया और पुलिस की पहल का स्वागत किया। एसएसपी दीपक पारीक ने कहा कि एसएएस नगर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई में आने वाले  सुझावों और इनपुट का स्वागत करती है और ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत काम कर रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD