Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत मान ने सड़क सुरक्षा फोर्स के शहीद कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

 Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Narinder Kaur Bharaj,Bhawanigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भवानीगढ़ , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल हर्षवीर सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए आज देश के लिए उनकी शहादत के सम्मान स्वरूप शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल हर्षवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए गए हैं, जबकि बीमा कवर के तहत एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदान की गई है। भगवंत मान ने कहा कि यह विनम्र पहल राज्य में अपनी ड्यूटी निभाने वाले महान सपूतों के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद हर्षवीर सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना राज्य सरकार की सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस) और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की गंभीरता को दर्शाता है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य का यह छोटा सा प्रयास एक ओर पीड़ित परिवार की सहायता करेगा और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Narinder Kaur Bharaj , Bhawanigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD