Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्यटन की दृष्टि से सन, सैंड एंड सी तक सीमित नहीं रहा गोवा

प्राचीन मंदिरों तथा जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं पर्यटक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

गोवा के विधायक एवं गोवा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के चेयरमैन डॉ. गणेश गावकर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रसिद्ध गोवा राज्य अब केवल सन, सैंड और सी तक ही सीमित नहीं रहा है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुरातन सांस्कृतिक धरोहर और जंगल सफारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

गोवा पवेलियन का अवलोकन करते हुए डॉ. गणेश गावकर ने बताया कि इस साल सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के माध्यम से गोवा में टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए यह पवेलियन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व पर्यटन मंत्री डॉ. रोहन खाउंते के प्रयास से गोवा पर्यटन को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। 

अब गोवा का पर्यटन केवल समुद्र के बीच, सूरज की धूप और रेत तक ही सीमित नहीं है। समुद्र से दूर गोवा के आंतरिक क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक किलों, भगवान शिव व देवियों के प्राचीन मंदिरों, बायो डायवर्सिटी पार्क, मेडिसिनल प्लांट्स गार्डन, जल प्रपात, यूनेस्को हेरिटेज साइट्स को विकसित कर पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है।

डॉ. गणेश गावकर ने बताया कि करोड़ों रुपयों की राशि खर्च कर गोवा के 25 प्राचीन मंदिरों का काशी, उज्जैन की तरह पुनरोद्धार किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 25 फरवरी को यहां सांकरोडे के महादेव मंदिर में विशाल शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

यहां आकर पर्यटक नेचुरल फूड और जैविक कला शिल्प की सुंदरता देख सकते हैं। इसके अलावा गोवा के घरों में पर्यटक होम स्टे कर कोंकणी कल्चर को नजदीक से देख सकते हैं।

मेले के माध्यम से संस्कृति हो रही है सांझी - डॉ.सुनील

इस अवसर पर उपस्थित हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि गोवा और हरियाणा राज्य सूरजकुंड मेले के माध्यम से अपनी कला संस्कृति को साझा कर रहे हैं। भविष्य में भी ये दोनों राज्य पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। 

गोवा के कलाकारों ने यहां आकर अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी चौपाल पर कोंकणी संस्कृति के पारंपरिक नृत्यों की इन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। गोवा पर्यटन निगम के निदेशक केदार नाइक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD