Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कला, लोक संस्कृति में भी समृद्ध है हरियाणा राज्य - कला रामचंद्रन

कला एवं सांस्कृतिक विभाग की आर्ट गैलरी में किया मूर्तिकारों को सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव एवं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला प्राधिकरण की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती कला रामचंद्रन ने सूरजकुंड मेले में मुख्य द्वार के समीप कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अवलोकन कर मूर्तिकला के धुरंधर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

पर्यटन निगम की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा धातु चित्रकला को प्रोत्साहन देने के लिए स्थापित की गई इस आर्ट गैलरी में किए जा रहे शिल्प कार्य को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य को केवल किसानों और जवानों के लिए ही नहीं, अपितु पारंपरिक लोक संस्कृति को सहेज कर रखने वाले इन कलाकारों के लिए भी जाना जा रहा है। 

सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से देखा जाए तो हरियाणा देश का समृद्ध राज्य है। धरती से जुड़ा यह प्रदेश अपनी खांटी लोक संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। भगवान श्रीकृष्ण ने यहीं आकर पूरी मानव जाति को गीता का पावन उपदेश दिया।उन्हीं के आगमन के कारण इस राज्य को हरि आना अर्थात हरियाणा के नाम से जाना जाता है। 

हरियाणा का फॉक जहां विदेशों में धूम मचा रहा है, वहीं यहां के चित्रकार, मूर्तिकार, शिल्पकार अपनी कला से पर्यटकों को विस्मित कर रहे हैं। प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने इस अवसर पर मूर्तिकारों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल इस आर्ट गैलरी का अवलोकन करेंगे। 

समारोह में मुख्य अतिथि को भी धातु चित्रकला की एक कृति सम्मान स्वरूप भेंट दी जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार, पूर्व आईएएस व मूर्ति कलाकार वी.एस. कुंडू, अनु, मूर्तिकार हृदय कौशल इत्यादि मौजूद रहे।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD