Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ. द्वारा आतंकवादी लखबीर लंडा का सहयोगी गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Punjab Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने गुरुवार को विदेशी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ भुजिया, निवासी गांव मट्टी, मानसा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक .32 कैलिबर की पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पक्की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान की निगरानी में पुलिस टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया और आरोपी को एक पिस्तौल सहित मानसा के भीखी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सुखचैन उर्फ भुजिया हाल ही में भीखी में हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है, जिसमें उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एन.डी.पी.एस. एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुखचैन उर्फ भुजिया विरोधी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

ए.आई.जी. (ए.जी.टी.एफ.) संदीप गोयल ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि इसके पिछली और वर्तमान कड़ियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। गौरतलब है कि इस संबंध में केस एफआईआर नंबर 22, दिनांक 10/02/2025 को थाना भीखी, जिला मानसा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 191(3) और 190 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Punjab Police , Anti-Gangster Task Force , AGTF , Lakhbir Singh Landa , Sukhchain Singh Bhujia , Mansa , Bhikhi , Arms Recovery , Attempted Murder , Criminal Cases

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD