Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

हरियाणा की तर्ज पर पर्यटन कला और संस्कृति में गोवा का भी अहम योगदान : ग्रेविन डायस

38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में गोवा डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में गोवा के पर्यटन विकास निगम के तत्वावधान में गुरुवार को गोवा-डे मनाया गया। मुख्य चौपाल पर गोवा के कलाकारों ने लैंप डांस की सामूहिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गोवा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक ग्रेविन डायस ने गोवा की कला एवं संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत के मार्गदर्शन और पर्यटन और आईटी मंत्री रोहन खाउंटे के गतिशील नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत के बलबूते दुनिया में अपनी पहचान कायम किए है ठीक उसी अनुरूप गोवा भी पर्यटन, कला और संस्कृति के साथ अपना प्रभुत्व कायम किए है। 

उन्होंने कहा कि गोवा पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ के साथ समुदाय-केंद्रित पर्यटन प्रथाओं का प्रतीक हैं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने और इसके पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के प्रयास किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाली पीढिय़ां इसके पवित्र आकर्षण का अनुभव करना जारी रख सकें।

महाप्रबंधक ग्रेविन डायस ने कहा कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों के बीच जहां आज सूरजकुंड का यह भव्य मेला दुनिया के आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है वहीं गोवा की प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक और क्रांतिकारी पहल, सरकार ने एकादश तीर्थ या परिवर्तन के ग्यारह स्थान शुरू किए हैं, जो गोवा में परिवर्तनकारी आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने वाले पूजा स्थलों को दर्शाते हैं। 

उन्होंने गोवा डे के उपलक्ष्य में गोवा वासियों सहित पूरे देश को शुभकामनाएं देते हुए गोवा का भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा.अरविंद कुमार शर्मा, पर्यटन निगम की प्रधान सचिव एवं मेला प्राधिकरण की वाइस चेयरपर्सन कला रामचंद्रन व निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार और उनकी टीम को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में गोवा पर्यटन को दिए गए सभी सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों, शिल्पकार व बुनकरों का हरियाणा राज्य की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक चलने वाले सूरजकुंड मेला में दिन प्रतिदिन पर्यटकों का रिस्पांस बढ़ता जा रहा है। विदेशी मेहमान इस मेले को ग्लोबल प्लेटफार्म पर लेकर जा रहे हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में 44 देश और 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कारीगर 1200 से अधिक स्टॉल के साथ भाग ले रहे हैं, जिससे यह वास्तव में दुनिया की सबसे बड़ी कला और शिल्प प्रदर्शनियों में से एक बन गई है। उन्होंने कहा कि गोवा को दो बार भागीदार/थीम राज्य बनने का सम्मान मिला है, पहली बार 2001 में और दूसरी बार 2014 में बना है।

सांस्कृतिक मंच से गोवा की पारंपरिक डैफ, कोली और फुगड़ी नृत्य प्रस्तुतियों ने मेले में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा, गोवा के विशेष व्यंजनों को भी मेले में प्रदर्शित किया गया, जिससे लोग गोवा के स्वादिष्ट खान-पान का भी आनंद ले सके।

इस अवसर पर सिंगापुर, मलेशिया, विदेश मंत्रालय के अधिकारीगण, गोवा पर्यटन विकास निगम के उपनिदेशक धीरज वागले, हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंद्र सिंह, एजीएम राजपाल सिंह, प्रबंधक सुनील शर्मा सहित गोवा और हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD