Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विरासत एवं संस्कृति का अनूठा संगम है सूरजकुंड मेला : प्रभाती परिडा

दिल्ली एनसीआर में पर्यटन की अपार संभावनाएं, हरियाणा उन पर खरा उतर रहा: डा. अरविंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बुधवार का दिन थीम स्टेट ओडिशा के रंग में रंगा नजर आया। मेला में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभाती परिडा, हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा ने शाम के समय कार्निवाल परेड के साथ ही ओडिशा, हरियाणा और मध्यप्रदेश पैवेलियन का अवलोकन करते हुए देश की कला एवं संस्कृति को अदभूत बताया।

मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभाती परिडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मेला में ऐसे आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ने ओडिशा राज्य को थीम स्टेट बनाकर ओडिशा के रंग में सूरजकुंड को रंगने का अवसर दिया है,जोकि हम सबके लिए गौरव की बात है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित बनने जा रहा है,जिसमें एकता ही मंत्र है। आज पीएम मोदी जी की सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की कल्पना साकार हो  रही है। पीएम के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए कला एवं संस्कृति से जुड़े आयोजन बेहद जरूरी हैं,जिससे देश की एकता व अखंडता को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि हमें विरासत एवं संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। वे डिप्टी सीएम होने के नाते पहली बार सूरजकुंड आई हैं,हरियाणा ने उन्हें जो मौका दिया है उसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा की आभारी हैं। ओडिशा कल्चर को प्रमोट करने का बेहतरीन अवसर मिला है,जिससे अंतरराष्टï्रीय स्तर पर  कला, संस्कृति और शिल्प कला को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला अलग-अलग पंडालों, हस्तशिल्प कृतियों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि शिल्पकारों और कलाकारों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है।

ओडिशा की डिप्टी सीएम ने भगवान जगन्नाथ,मां लक्ष्मी,बलभद्र जी के साथ ही  ओडिशा की हस्त शिल्प कला,संभलपुरी साड़ी,खानपान आदि को अध्यात्मिक पर्यटन का हब बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणावी पगड़ी पहनाकर उन्हें जो मान सम्मान दिया गया है वे कभी नहीं भूलेंगी। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा ने डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले दस सालों से पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 

वर्ष 2014 के बाद सूरजकुंड मेले का आकर्षण प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है। मेला में आठ दिन पहले ही लगभग 13 लाख आंगतुकों ने विजिट किया है। मेला में देश विदेशों की कला राष्टï्रीय एकता  व सांस्कृतिक का मिलन है। देश की एकता के लिए पीएम मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक देश आत्मनिर्भर भारत के रूप में  मील का पत्थर साबित हो सके। 

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से पीएम मोदी के विकसित भारत विजन में सक्रिय भागीदारी का आहवान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर का ज्यादा हिस्सा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की सोच है कि हरियाणा में जंगल सफारी और दस हजार एकड़ में डिजनी लैंड बने। उन्होंने कहा कि मेला में कारागार विभाग हरियाणा द्वारा क्राफ्ट से जुड़े सामान की प्रदर्शनी लगाई है,जिसका अवलोकन करना चाहिए। 

उन्होंने ओडिशा की डिप्टी सीएम को थीम स्टेट की अनुमति देने पर आभार प्रकट किया। साथ ही देश विदेशी कलाकारों का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यटन निगम के एमडी डा सुनील कुमार ने ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभाती परिडा,हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार सहित सभी मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब तक ओडिशा राज्य को अब तक दो बार थीम स्टेट बनने का गौरव हासिल हुआ है,यह कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर राष्टीय  महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, स्पेशल रेजिडेंट कमिश्नर ओडिशा मृणालिनी दरसवाल,  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया,हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन के एमडी डॉ सुनील कुमार, जीएम यूएस भारद्वाज, कुलदीप सिंह,ओडिशा मंडप के नोडल अधिकारी प्रणब कुमार चांद जी निगम के एजीएम हरविंद्र सिंह, एजीएम राजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Prabhati Parida , 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD