Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

पाकिस्तान से धमकी आने के मामले में वीरेश शांडिल्य को बलदेव नगर पुलिस ने जाँच कर वापिस सौंपा उनका मोबाइल

वीरेश शांडिल्य को 30 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी हथियार

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जनवरी 2024 में पाकिस्तान के हथियार तस्कर ने मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी जिसके बाद वीरेश शांडिल्य ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन मॉडल टाऊन पुलिस ने जांच के बाद वीरेश शांडिल्य की शिकायत को दफ्तर दाखिल कर दिया था जिसके बाद वीरेश शांडिल्य ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कहा कि 30 जनवरी 2024 को उन्हें धमकी देने वाला पाकिस्तानी हथियार तस्कर है जिसकी सूचना हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस ने दी उसके बावजूद भी अंबाला पुलिस ने पाकिस्तानी हथियार तस्कर पर मामला दर्ज नहीं किया जिसके बाद वीरेश शांडिल्य ने हाईकोर्ट में अपने वकील सीनियर एडवोकेट अनमोल रत्न सिद्धू व एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य के माध्यम से याचिका दायर की और याचिका के बाद वीरेश शांडिल्य की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने पाकिस्तानी हथियार तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में 22 जनवरी 2025 को नियमित सुनवाई हुई जिसमें पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि वीरेश शांडिल्य अपना मोबाइल जांच अधिकारी को नहीं दे रहा जिस पर वीरेश शांडिल्य के वकील अनमोल रत्न सिद्धू ने कहा कि उनसे फोन नहीं मांगा गया और वह फोन देने के लिए तैयार हैं जिस पर 22 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने वीरेश शांडिल्य को आदेश दिए कि जब भी पुलिस उनका मोबाइल फोन मांगे तो वह पुलिस को दे दें और 31 जनवरी 2025 को बलदेव नगर के एसएचओ ने वीरेश शांडिल्य से कागजी कार्रवाई के बाद मोबाइल कब्जे में लिया और 16 फरवरी को मोाबाइल से पूरी तरह जांच करने के बाद एसएचओ बलदेव नगर ने वीरेश शांडिल्य को सील बंद लिफाफा दिया जो वीरेश शांडिल्य ने पुलिस के सामने लिफाफे को खोला और अपना मोबाइल लिया और एसएचओ बलदेव नगर ने कहा कि वह अपना मोबाइल फोन जैसे मर्जी इस्तेमाल करें पुलिस को आपत्ति नहीं है जो मोबाइल से डाटा लेना था लिया जा चुका है। 

वीरेश शांडिल्य ने थाना बलदेव नगर के एसएचओ रमेश कुमार को कहा कि अब उनके मोबाइल की दोबारा जांच की जरूरत तो नहीं तो उन्होंने कहा कि वीरेश शांडिल्य के मोबाइल से संबंधित जांच पूरी हो चुकी है। वीरेश शांडिल्य ने थाना बलदेव नगर के बाहर पत्रकारों को बताया कि उन्हें 2016 से लगातार आज तक पाकिस्तानी आतंकवादियों खालिस्तानी समर्थकों सहित जरनैल सिंह भिंडरावाला समर्थकों से धमकियां मिल रही है जिस पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनकी शिकायत पर अंबाला पुलिस ने 20 से अधिक धमकी भरे केस दर्ज किए हुए हैं। 

शांडिल्य ने कहा कि वह मरते दम तक खालिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD