Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हमारे जीवन को सही दिशा देने का कार्य कर रहा समर्पण महासत्संगः नायब सिंह सैनी

करनाल में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा आयोजित समर्पण महासत्संग में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sri Sri Ravi Shankar Ji,Karnal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में गुरु श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा आयोजित महात्संग में पहुंचे। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समर्पण महासत्संग हम सभी के लिए अमूल्य उपहार है, जो हमारे जीवन को सहीं दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। गुरु श्री श्री रवि शंकर जी की शिक्षाओं को अपनाकर अपने जीवन को और अधिक सुखमय व शांतिपूर्ण बना सकते हैं। 

यह हरियाणा और करनाल के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि यह भूमि संतों के प्रवचनों से पावन हो रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम गुरु श्री श्री रवि शंकर जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण महासत्संग में जनसेवा तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।  

गुरु श्री श्री रवि शंकर जी ने मानवता की भलाई के लिए वर्ष 1982 में 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था की स्थापना की। इसके माध्यम से लाखों लोगों का शांति, संतुलन और स‌द्भाव की दिशा में मार्गदर्शन किया। गुरुदेव जी आप सादगी, सेवा, ज्ञान और त्याग के प्रतीक हैं। समूचे विश्व को एक नया रास्ता दिखाने के लिए आध्यात्मिक क्रांति ला रहे हैं। अनेक देशों की यात्राएं की हैं और विश्वभर में शांति, सहयोग और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

हम जीवन में शांति और सद्घभाव को अपनाते हैं, वहीं समाज में फैलता हैः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम अपने जीवन में शांति और स‌द्भाव को अपनाते हैं। गुरु श्री श्री रवि शंकर जी महासत्संग के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एकजुट करने में लगे हैं। भारत ऋषि-मुनियों, सन्त-महात्माओं एवं पीर-पैगम्बरों की पुण्य धरती है। 

यह महान धरा ज्ञान, भक्ति, शक्ति और कर्म की प्रतीक है। इस धरती पर वैदिक काल से आपसी प्रेम और भाईचारे की एक अटूट धारा बहती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सार्वभौमिकता, अंत्योदय, सर्वोदय, परोपकार, सहिष्णुता, उदारता, वैश्विक दृष्टि, सामंजस्य, सरलता तथा सादगी जैसे मूल्यों से ओतप्रोत है। नई पीढ़ी भी हमारी प्राचीन संस्कृति और संस्कारों को अपनाए।

इस मौके शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा व अन्य अतिथि मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री ने लिया श्री श्री रवि शंकर का आशीर्वाद

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित समर्पण कार्यक्रम में उपस्थित श्री श्री रवि शंकर जी महाराज के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद लिया। मंत्री ने करनाल की पावन धरा पर आने के लिए महाराज जी का स्वागत व धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि आज हम सब के ऊपर महान आत्मा का सानिध्य और आशीर्वाद बरस रहा है, इनके दर्शन व आशीर्वाद से जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सत मार्ग पर चलने का हौंसला व हिम्मत दे, ताकि हम कल्याण व शांति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मदद कर सके।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sri Sri Ravi Shankar Ji , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD