Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सूरजकुंड मेले में दैनिक रोजमर्रा में किचन में काम आने वाले उत्पादों को जमकर खरीद रही है महिलाएं

गेट नंबर 1 के पास विभिन्न दुकानों पर बेचे जा रहे हैं रसोई से जुड़े उत्पाद

38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली रसोई से जुड़े सामान की जमकर खरीदारी कर रही है। ये उत्पाद रसोई के काम को आसान बनाने के लिए बेहतर उपयोगी साबित हो सकते हैं।महिलाएं इन उत्पादों को खरीदने में अच्छी खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं, ताकि वे रसोई में कम समय में आसानी से चीजों को तैयार कर सकें। 

गेट नंबर 1 के पास शॉप नंबर-27 चलाने वाले आकाश में बताया कि उनकी स्टॉल पर कपड़ों से पानी का इस्तेमाल किए बिना दाग मिटाने के लिए स्ट्रेन रिमूवर की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी की जा रही है।

तेल को सोखने वाला मैजिक टॉवल

इस शॉप पर मैजिक टॉवल की भी महिलाएं ज्यादा से ज्यादा खरीददारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक ऐसा मैजिक टॉवल उपलब्ध है जो किसी भी तेल के धब्बे को सोख लेता है और तेल को सोखने के बाद इस मैजिक टॉवल को पानी में रब करने पर उसका तेल खत्म हो जाता है। इसे साबुन या सर्फ से नहीं धोया जाता, बल्कि इसमें सोखा हुआ तेल पानी में रब करने पर स्वतः ही समाप्त हो जाता है। 

इसी तरह सिंक वायर की भी महिलाएं ज्यादा से ज्यादा खरीद कर रही हैं। इस सिंक वायर के माध्यम से बर्तन धोते वक्त सिंक के पाइप में फंसे कचरे को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके साथ-साथ फेस मसाज व अन्य जरूरी सामान भी ज्यादा से ज्यादा खरीदा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज के युग में कामकाजी महिलाओं के लिए यह उत्पाद किसी आविष्कार से कम नहीं हैं और इनकी सहायता से कम समय में महिलाएं रसोई में काम करके अपने समय की बचत कर सकती हैं। इन उत्पादों का उपयोग करके फटाफट काम निपटाया जा सकता है।

 

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD