Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी बने भारत के नए निर्वाचन आयुक्त

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

हरियाणा कैडर के 1989 बैच के प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी डॉ. विवेक जोशी को भारत के नए निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति द्वारा इस प्रतिष्ठित पद के लिए डॉ. जोशी के नाम की सिफारिश किए जाने के बाद यह घोषणा की गई। वे तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में शामिल होंगे, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश प्रकाश और निर्वाचन आयुक्त श्री सुखबीर सिंह संधू शामिल हैं।

डॉ. जोशी, जो श्री टीवीएसएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद 1 नवंबर, 2024 से हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं, लोक प्रशासन में समृद्ध अनुभव रखते हैं। राज्य सरकार के अनुरोध पर डॉ  विवेक जोशी ने पिछले साल एक नवंबर को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था।

हरियाणा में नियुक्ति से पहले डॉ. जोशी भारत सरकार में  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं । उन्होंने केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशनभोगी मंत्रालय में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके शानदार करियर में उन्हें वित्तीय सेवा विभाग में सचिव और गृह मंत्रालय में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दी हैं। 

भारत सरकार में उनका कार्यकाल 2001 से 2006 तक और फिर 2010 से 2017 तक और 2019 से 2024 तक रहा। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले डॉ. जोशी ने हरियाणा में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दिन हैं जिनमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नई दिल्ली में प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर, 5वें राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव और अंबाला डिवीजन के आयुक्त शामिल हैं। 

उन्होंने अन्य पदों के अलावा वे हिसार, जींद और पंचकूला के उपायुक्त भी रहे हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में डॉ. जोशी ने शासन और जन कल्याण में सुधार के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलों को क्रियान्वित किया है । ऐसी ही एक पहल थी दिसंबर 2024 में शुरू किया गया “स्वच्छ हरियाणा मिशन”। 

31 जनवरी, 2025 तक चले इस  अभियान का उद्देश्य राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ाना, कार्यालय स्थानों का अनुकूलन करना और पुरानी सामग्रियों का निपटान करना था। डॉ. जोशी ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और स्विटजरलैंड के जिनेवा में ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में पीएचडी की है। 

उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि उन्हें चुनाव आयोग के लिए एक परिसंपत्ति के रूप में स्थापित करती है, जहां उनका नेतृत्व और विशेषज्ञता देश की चुनावी प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।  

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD