Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में मूर्तिकला प्रतियोगिता का प्रधान सचिव ने किया अवलोकन

प्रतिभागी युवा मूर्तिकारों के हुनर को पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने खूब सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में आयोजित मूर्तिकला प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागी अपने हुनर को और अधिक निखारने के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली मूर्ति शिल्प प्रतियोगिता का पर्यटन निगम हरियाणा की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने अवलोकन किया। 

इस दौरान उन्होंने मूर्तिकला प्रतियोगिता में भाग ले रहे शिल्पकारों के कुशल कार्य की सराहना भी की। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल और महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के निर्देशन में युवा मूर्तिकारों को अपनी कला में और अधिक निपुण बनाने के उद्देश्य से सूरजकुंड मेला परिसर में मूर्ति शिल्पकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने शिल्पियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विलुप्त होती जा रही मूर्तिकला का विकास करने में युवा मूर्तिकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सूरजकुंड मेला इन प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर रहा है। इससे प्रतिभागियों के हुनर को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कला अधिकारी (मूर्तिकला) ह्रदय कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा प्रतिभागी मूर्तिकला की बारीकियों को सीख रहे हैं। मूर्तिकला को देखने के लिए पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। काफी बारीकी से कार्य कर रहे इन मूर्तिकारों की पर्यटक खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि मूर्तिकला स्पर्धा में भाग ले रहे सभी प्रतिभागी रोजाना 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत से पत्थरों को तराश कर मूर्ति रूप देने के कार्य में लगे हुए हैं।

 

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD