Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर : नायब सिंह सैनी वर्ष 2029 तक भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने में सफल होगा और वर्ष 2029 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट से विकसित भारत के चार स्तंभों - गरीब, युवा, किसान व महिलाओं - को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

नायब सिंह सैनी रोहतक जिला के गांव खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में मशीनिंग सेंटर एवं मैमोग्राफी बस के उद्घाटन के उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एलपीएस बोसार्ड के मशीनिंग सेंटर, औद्योगिक इकाई तथा कॉर्पोरेट कार्यालय का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीएस बोसार्ड द्वारा जनहित में रक्तदान तथा सामान्य जांच की दो बसें संचालित की जा रही हैं। अब प्रबंधन द्वारा महिलाओं के कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी बस शुरू की गई है, जिससे प्राथमिकी रिपोर्ट प्राप्त होगी। इसके माध्यम से महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जा सकेगी तथा उन्हें इलाज मिल सकेगा।

हर गरीब व्यक्ति के अपने घर का सपना हो रहा साकार

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में हर गरीब व्यक्ति के सिर पर छत के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गत 10 वर्षों में 4 करोड़ पात्र गरीब व्यक्तियों को मकान उपलब्ध करवाए गए हैं तथा भविष्य का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले प्रदेश के सभी पात्र 77 हजार आवेदकों को योजना के तहत धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा किसानों की शत - प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला देश का प्रथम राज्य है। सरकार द्वारा महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता व ड्रोन दीदी को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में 5,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से 1500 से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।

योग्यता के आधार पर 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का संकल्प

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गत 10 वर्षों के दौरान बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एक राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके तहत प्रदेश में 79 राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए। इनमें से 32 राजकीय महाविद्यालय केवल छात्राओं के लिए हैं। 

प्रदेश सरकार की नीति के फलस्वरूप युवाओं का पढ़ाई की तरफ रूझान बढ़ा है तथा वे बढ़-चढक़र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। आगामी 5 वर्षों में सरकार द्वारा बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प है। इस अवसर पर एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक श्री राजेश जैन, पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD