Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सांस्कृतिक मंच के जरिए विश्व में पहचान बना रहा सूरजकुंड मेला

एक साथ चार मंचों से दर्शकों का दिल जीत रहे देश-विदेश के कलाकार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहा विश्व के प्रसिद्ध मेलों में से एक सूरजकुंड मेला अब शिल्प के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों से भी अपनी अनूठी पहचान बना रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मेला परिसर में पहली बार एक साथ चार मंचों पर सांस्कृतिक गतिविधियां लगातार आयोजित करवाई जा रही हैं। 

38वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में महा चौपाल पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात कलाकार दर्शकों का जहां मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं बड़ी चौपाल भी देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकारों की शानदार कार्यक्रमों से खूब सज रही है। छोटी चौपाल पर हरियाणवी लोक कलाकार हरियाणवी स्टाइल में अपना रंग जमा रहे हैं। 

इस बार नाट्यशाला में नन्हें कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। यह मेला शिल्पकारों के हुनर को विश्वभर में नई पहचान तो दे ही रहा है , वहीं शिक्षण संस्थानों से लेकर देश-विदेश के कलाकारों को बेहतरीन सांस्कृतिक मंच भी प्रदान कर रहा है।

निगम की पूरी टीम व्यवस्था प्रबंधन पर रख रही नजर

हरियाणा पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन व प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार की देखरेख में निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन, डीजीएम यू.एस.भारद्वाज, एजीएम हरिवंद्र सिंह यादव और एजीएम राजपाल सिंह मेले से जुड़े हर पहलू पर फोकस करते हुए टीम सहित नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि मेला में भागीदार देश विदेश के शिल्पकारों सहित आने वाले पर्यटकों को कला एवं संस्कृति की अद्भुत जानकारी हासिल हो पाए।

मुख्य चौपाल पर महाधमाल

मेला परिसर में मुख्य चौपाल पर हर शाम को सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर रोज देशभर में अपनी पहचान बना चुके गीतकार, अभिनेता और कलाकार अपनी गायकी और संगीत से बड़ा धमाल मचा रहे हैं। दर्शक देर रात्रि तक संगीत की दुनिया में झूमते रहते हैं।

बड़ी चौपाल पर विदेशी कलाकार जमा रहे रंग

मेला परिसर में बड़ी चौपाल पर सुबह से शुरू होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित होते रहते हैं। इस मंच से विदेशी कलाकार अपनी वेशभूषा में अपने-अपने देश की संस्कृति और पारंपरिक नृत्य, गायन और वादन से पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं। वहीं मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों के कार्यक्रम भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं।

छोटी चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों का धमाल

बात छोटी चौपाल की करें तो यह हरियाणवी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से धमाल मचा रही है। इस चौपाल के मंच पर हरियाणवी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों के समक्ष समां बांधे रखते हैं। इसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।

नाट्यशाला छोटे कलाकारों को दे रही बड़ा मंच

मेला परिसर की नाट्यशाला भी छोटे कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान कर रही है। नाट्यशाला में विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नाट्यशाला में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, गायन और नृत्य आदि स्पर्धाएं निरंतर आयोजित करवाई जा रही हैं। 

इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अधिकारियों की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है।

 

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD