Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में सुगंध बिखेर रही ओडिशा की धूप अगरबत्तियां

आत्मनिर्भर भारत के साथ स्वदेशी उत्पादों की उपयोगिता का भी संदेश दे रही ओडिशा की विजय लक्ष्मी महापात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में अरावली की वादियों में चल रहे 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है। देश भर में जहां शिल्पकार, बुनकर और कलाकार अपनी कला के जरिये प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, वहीं सरकार द्वारा कला और संस्कृति के प्रोत्साहन में हर व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हुए उन्हे स्किल्ड बनाया जा रहा है, ताकि 2047 तक आत्मनिर्भर भारत में शिल्पकारों का भी पूरा योगदान हो। 

मेले में आए देश विदेश के कलाकार, शिल्पकार व स्वयं सहायता समूह बेहतरीन प्लेटफार्म मिलने से खुश हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा का आभार जता रहे हैं। कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को स्वयं सहायता समूह द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है। 

सूरजकुंड मेले में अबकी बार थीम स्टेट उड़ीसा की विजयलक्ष्मी महापात्रा स्टाल नंबर-114 पर अपनी अनूठी धूपबत्तियों के साथ विशेष पहचान बना रही हैं। खुद के साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाकर विजय लक्ष्मी दूसरों को स्वरोजगार की धारा से जोड़ रही हैं। विजय लक्ष्मी व उनके समूह द्वारा निर्मित 22 प्रकार की प्राकृतिक और सुगंधित धूपबत्तियां मेले में आने वाले पर्यटकों को न केवल आकर्षित कर रही हैं बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों की उपयोगिता का भी संदेश दे रही हैं।

इस समूह ने पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बनी धूपबत्तियाँ तैयार की हैं। इनमें चंदन, केवड़ा, गुलाब, नागचंपा, रजनीगंधा, लौंग, इलायची और हवन विशेष जैसी 22 सुगंधें शामिल हैं। इनकी खासियत यह है कि इनमें कोई रासायनिक मिश्रण नहीं होता, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता और शुद्धता बनी रहती है।

सूरजकुंड मेले में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को इस स्वयं सहायता समूह की धूपबत्तियाँ खूब पसंद आ रही हैं। न केवल इनकी सुगंध बल्कि उनकी गुणवत्ता और प्राकृतिकता भी ग्राहकों को लुभा रही है। ओडिशा की विजयलक्ष्मी महापात्रा का कहना है, हमारे समूह का उद्देश्य सिर्फ उत्पाद बेचना नहीं है, बल्कि लोगों को शुद्ध और प्राकृतिक धूपबत्तियों से परिचित कराना है। 

हम चाहते हैं कि लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दें। इस समूह से जुड़ी महिलाएं न केवल धूपबत्तियाँ बनाती हैं, बल्कि उनके निर्माण, पैकेजिंग और मार्केटिंग में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सूरजकुंड मेला में उड़ीसा के इस स्वयं सहायता समूह की भागीदारी यह दर्शाती है कि यदि स्थानीय कारीगरों और महिला उद्यमियों को सही मंच मिले, तो वे अपनी कला और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं। विजयलक्ष्मी महापात्रा और उनके समूह की यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। दिनभर विजय लक्ष्मी के स्टाल पर आगन्तुकों की भीड़ लगी रहती है।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD