Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रिकार्ड तोड़ भीड़ से गुलजार हुआ अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला

सूरजकुंड मेले में अब तक आए 11.70 लाख पर्यटक

38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले 'सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला' के 38वें संस्करण में रविवार को पर्यटकों की रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। महज दस दिन में शिल्प मेले में अब तक 11 लाख 70 हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं, जो गत वर्ष के 13 लाख पर्यटकों की संख्या के नजदीक पहुंच चुके हैं, जबकि सूरजकुण्ड मेला 23 फरवरी तक चलेगा।

आज यहां जानकारी देते हुए विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि 38वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में रविवार को 2 लाख पर्यटक पहुंचे। सांस्कृतिक मंच मुख्य चौपाल, मिनी चौपाल, नाट्यशाला के साथ-साथ विभिन्न पैवेलियन में लोगों की भारी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि सूरजकुण्ड मेले के 37वें संस्करण में 13 लाख लोग पहुंचे थे, जबकि इस बार 10 दिन में ही 11 लाख 70 हजार पर्यटक इस मेले के साक्षी बन चुके हैं। अगले 7 दिनों में न केवल यह आंकड़ा गत वर्ष के आंकड़े को पार करेगा, अपितु एक नया रिकॉर्ड भी बनाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय एकता, कला, संस्कृति को समृद्ध बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 38वां सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में इस बार सूरजकुण्ड मेले में तकनीक व कई रचनात्मक बदलावों को बदौलत मेला कामयाबी की तरफ बढ़ रहा है। 

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव, विद्यार्थियों की परीक्षा व अन्य कारणों के बीच भी सूरजकुण्ड मेला अपने इतिहास के सबसे अधिक पर्यटकों का रिकार्ड बनाने जा रहा है।उन्होंने कहा कि सूरजकुण्ड मेले में जहां ऑनलाइन टिकट व्यवस्था से आमजन को टिकट हासिल करने में सहूलियत हुई, वहीं शिल्पकारों, बुनकरों को ऑनलाइन माध्यम से स्टाल अलाट किए जाने से भी व्यवस्था में पारदर्शिता आई व अधिक लोगो को भागीदारी मिली। 

इससे आमजन को  विविधताओं से भरपूर शिल्पियों, बुनकरों के उत्पाद देखने व खरीदने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा व मध्य प्रदेश राज्य के तौर पर दो थीम स्टेट होने से लोगों में मेले ले प्रति रुझान बढ़ा। इस बार बिम्सटेक भागीदार देश भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड व म्यांमार के स्टालों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली है। 50 से अधिक देशों के कलाकारों द्वारा दी जा रही मुख्य चौपाल पर दी जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी पर्यटक भरपूर आनन्द उठा रहे हैं, वहीं मिनी चौपाल पर प्रादेशिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठा रहे हैं। 

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर दिन महा स्टेज पर बड़े कलाकारों की परफॉर्मेंस होने से भी लोगों में मेले के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक 7 दिन मेला चलेगा और इस अवधि में पर्यटकों को अपनी और खींचने के लिए मेला प्रबंधन द्वारा सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि विरासत व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचन्द्रन, हरियाणा पर्यटन कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी डॉ सुनील कुमार, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, कला व सांस्कृतिक विभाग व उनकी पूरी टीम तन्मयता के साथ पर्यटकों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दिनरात काम कर रही है।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD