Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतरराष्ट्रीय शिल्प महाकुंभ की महा स्टेज पर रही पंजाबी गीतों की धूम’

’सांस्कृतिक संध्या में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत’

38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में गत सायं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायकी से पूरा सूरजकुंड झूम उठा। पंजाब के विख्यात गायक गुरताज ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों में जोश भर दिया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गत सायं 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। इस मेले से देश-विदेशों के शिल्पकारों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, अनेकता में एकता की मिसाल बना यह मेला विश्वभर के कलाकारों द्वारा दी जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी देशभर के शिल्पकारों को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य के पथ पर अग्रसर हो रही है।मेले में सांस्कृतिक संध्या में गुरताज की पंजाबी म्यूजिक बीट पर पंडाल में उपस्थित युवा देर रात तक झूमते रहे। 

उन्होंने एक से एक बढ़कर पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मित्रा दे नाल धोखा नहीं कमाई दा, असी मरगै नी ओए-ओए, मित्रां दा ना चलदा, कोका तेरा कुछ-कुछ कहेंदा नी कोका और गुड़ नाल ईश्क मिठा ओए होए रब्बा लग ना किसी नू जावे आदि मन मोहक पंजाबी गीतों पर पर्यटक देर रात तक थिरकते रहे।

सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सिंगर गुरताज ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला में आमंत्रित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से आज वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हरियाणा सरकार भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाते हुए देश दुनिया तक सकारात्मक संदेश दे रही है।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD