Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बठिंडा कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया; एक पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जिन पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बठिंडा , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ) ने ओवरसीयर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को एक .32 बोर पिस्तौल और छह कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक सफेद हुंडई वरना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 03 बी एच 7724) भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव सेलबराह, बठिंडा; लवजीत शर्मा उर्फ लवी निवासी गांव भाई रूपा, बठिंडा; विनोद कुमार उर्फ हुनर शर्मा निवासी गांव भाई रूपा, बठिंडा और गगनदीप सिंह निवासी भगता भाईका, बठिंडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ओवरसीयर सिंह निवासी भाई रूपा, बठिंडा, जो एक कुख्यात अपराधी था, की इस साल 5 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे उसके पैतृक गांव में निजी दुश्मनी के कारण उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

गंभीर रूप से घायल ओवरसीयर को सिविल अस्पताल, बठिंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए, एडीजीपी (ए जी टी एफ) प्रमोद बान ने बताया कि ओवरसीयर सिंह की हत्या के बाद, एजीटीएफ पंजाब ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और विनोद कुमार को बरनाला के धनौला से गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी गगनदीप सिंह और लवजीत सिंह उर्फ लवी को बठिंडा के टीपीटी कॉलेज, रामपुरा फूल से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना फूल, बठिंडा में एफआईआर नंबर 11 दिनांक 05.02.2025 को भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 125 और 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD