Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के विजन का साकार करने में जन-प्रतिनिधियों का हो पूरा योगदान- राज्य सभा के उप-सभापति

देश में हर घंटे में तैयार हो रह है एक स्टार्टअप, युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार के नए अवसर-श्री हरिवंश

 Harvinder Kalyan, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Kuldeep Singh Pathania, Harivansh, Parliamentary Research and Training Institute for Democracies, PRIDE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश ने कहा कि चुने हुए हर जन-प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। 

यहां हर एक घंटे में एक स्टार्टअप तैयार हो रहा है, जिससे युवाओं को रोगजार मिल रहे हैं। कृषि प्रधान हरियाणा भी कृषि में नए स्टार्टअप तैयार करके रोजगार को बढ़ावा दे रहा है। कृषि क्षेत्र में देश में वर्ष 2019-20 में 108 स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 500 अधिक हो गए हैं। ये स्टार्टअप सार्थक प्रगति का अवसर प्रदान करते हैं। 

श्री हरिवंश आज लोकसभा की संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधानसभा के विधायकों के लिए विधायी प्रक्रियाओं पर आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के संबोधित कर रहे थे।राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश ने कहा कि हरियाणा जय जवान-जय किसान के नारे को सही रूप से चरितार्थ करत है। 

यहां के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हैं तो किसान देश के लोगों के पेट करने का काम कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी गौरवानित परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा ने उदयोग के क्षेत्र में तरक्की की है और देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि अच्छा नेता लोगों में उम्मीदें जगाता है और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। इसी धारणा पर खरा उतरने के लिए विधानसभा में विधायकों को तथ्यों के साथ अपनी बातें व हलके के मुद्दे रखने चाहिए। विधायकों को बजट सेशन के दौरान पूछना चाहिए कि पिछले साल कितना बजट किस मद में खर्च किया गया और कितने प्रभावी ढंग से इसका उपयोग किया गया है व पिछले वर्ष कितने युवाओं को रोजगार मिले हैं। विधायक की यही कार्य़शैली उनकी जनता में पहचान भी बनाती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की 15वीं विधानसभा ने कई मायनों में लोकतंत्र के लिए सुखद संकेत दिए हैं। विधानसभा में 40 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं और 45 विधायकों की 25 से 55 वर्ष हैं। इसके अलावा 13 महिलाएं भी विधायक बनकर विधानसभा पहुंची हैं। 80 प्रतिशत से अधिक ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कहा कि नए विधायकों को प्रभावी नेता बनने के लिए पुराने अनुभवी नेताओं के भाषणों का अध्ययन करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा विधानसभा के सेशन में भागीदारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तकनीकी का जमाना है। प्रधानमंत्री का सपना है कि विधानमंडलों व संसद को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना होगा। इसके लिए उमंग एप भी लांच किया गया है। राज्यों की विधानसभाओं को पेपर लैस करने के लिए ई-विधानसभा माडल तैयार किया है। हरियाणा ने भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा युवाओं की मौत हो रही है, जो कि चिंता का विषय है। एक अध्ययन के अनुसार बताया गया है कि यदि हम सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करते हैं तो वर्ष 2038 तक देश के स्कल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर में 14 प्रतिशत की वृद्धि कर सकते हैं। इस मौके पर श्री हरिवंश ने प्राइड के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

*विधानसभा सत्र में विधायकों को ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज करानी होगी, तभी सार्थक नतीजे आएंगे- श्री हरविंद्र कल्याण*

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा सत्र में विधायक ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें और तथ्यों के साथ अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें, तभी अच्छे कानून बननें और प्रदेश की जनता का भला हो पाएगा।उन्होंने कहा कि विधायक विधायिका की ताकत का अहसास तभी करा सकते हैं, जब वे नियमावली का सही से अध्यय करके अपनी बातें प्रशासकों तक पहुंचा सकते हैं। 

विधानसभा की विभिन्न समितियों के नामित सदस्यों को बैठकों में गंभीरता से भाग लेन होगा, तभी वे इन समितियों के महत्व का पता चलेगा। अगर उनके पास सही जानकारी है तो विभागों के अधिकारियों को समिति के सुझावों पर कारगर ढंग से काम करन पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा समितियों कमांडिंग का रोल अदा करती हैं, न कि डिमांडिंग का। अधिकारियों का भी इस बात पर बखूबी ध्यान देना होगा। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क सेशन लंबा चले ये जरूरी नही हैं, बल्कि विधायकों को तैयारी करके सदन में तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी होगी। फिर भी वे आगामी विधानसभा सत्र के समय अवधि बढ़ाने का प्रयास करेंगा। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से हरियाणा विधानसभा को पेपर लैस बनाया जा रहा है। इस कड़ी में सभी विधायकों को आज टैब वितरित किए गए।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Kuldeep Singh Pathania , Harivansh , Parliamentary Research and Training Institute for Democracies , PRIDE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD