Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीपोर्ट हुए भारतीयों के मुद्दे पर गुरजीत सिंह औजला की भगवंत मान को सलाह

कीचड़ ना फेंकें समस्या का हल ढूंढे मुख्यमंत्री साहब

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौट रहे भारतीयों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि दूसरों पर कीचड़ फेंकने की बजाए समस्या का हल ढूंढना चाहिए। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि अपने बच्चों को पूरी इज्जत के साथ वापिस लाया जाए क्योंकि किसी भी देश की असली संप्पति उसके नागरिक होते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि डिपोर्ट हुए भारतीयों के जहाज को अमृतसर लाकर पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। सांसद गुरजीत सिंह ने इस बात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि पंजाब में कई मुद्दे हैं जिनके लिए पंजाब बदनाम हो चुका है। पंजाब में नशा, दड़ा, सट्टा, फिरौती, गोलियां चलनी, नकली दूध, नकली दवाइयां और अनेकों ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की जरुरत है। 

वहीं डिपोर्ट हुए भारती अमृतसर उतर रहे हैं तो भी उनके जहाज को यहां लाने के मुद्दे पर बात करने की बजाए मुख्यमंत्री को इस समस्या का हल ढूंढना चाहिए। जो लोग लाखों रुपए लगाकर विदेश गए थे और अब ऐसे हालातों में वापिस आ रहे हैं उन लोगों के पुर्नरवास की बात की जानी चाहिए, उन्हें रोजगार देना चाहिए ताकि वो अपने देश में अपनी और देश की दोनो की तरक्की के लिए काम कर सकें।

सांसद औजला ने कहा कि इससे भी पहले सरकार को यह सोचना चाहिए कि यह लोग बाहर जाने के लिए मजबूर क्यों हैं। उन्होंने कहा कि पहले  बीजेपी सरकार और अब आम आदमी पार्टी  की सरकार एक ही राग अलापते हैं कि पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया जबकि अब सत्ता उनके हाथ में है जहां कमी लगती है उसे ठीक करें। पंजाब को इस लायक बनाएं कि युवाओं  को विदेश ना जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने या फिर सिर्फ प्रेस ब्रीफ समस्या का हल नहीं है बल्कि अगर सही में इन युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री से मिलें अगर प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल रहा तो फिर इस समस्या के लिए मुख्यमंत्री सभी पार्टियों के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाएं और एक साथ मिलकर इसका हल ढूंढे व प्रधानमंत्री से मिलें।

उन्होंने कहा कि माइग्रेशन सिर्फ एक राज्य या सिर्फ पंजाब का मुद्दा नहीं है बल्कि हर स्टेट से लोग विदेशों को भाग रहे हैं वहीं सिर्फ अमेरिका जैसे देश ही नहीं बल्कि दुबई, यूएई जैसे देशों में भी लोग मजदूरी करने के लिए जाते हैं जो भी एक समस्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं के आने को समस्या मान रहे हैं जबकि समस्या यह है कि हम अपने देश में अपने राज्य में ऐसा इन्फ्रास्ट्क्चर क्यों नहीं दे पा रहे कि युवा जाने को मजबूर हो रहे हैं।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की है कि युवाओं को वापिस लाने के लिए अपने चार्टेड प्लेन को भेजा जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका गए वहां से प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मिले और अपनी मित्रता दिखाई लेकिन मित्र कहने से ज्यादा मित्रता नहीं होती बल्कि उसके लिए अपने देश का हित भी करवाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जो जहाज आ रहा है उसे सिर्फ न्यूज का एंगल दिया जा रहा है जबकि इसके लिए समस्या को जड़ से हल करने की जरुरत है। बच्चे कहीं के भी हों उनकी माइग्रेशन को रोकने के लिए खुद को मजबूत करें और जो वापिस आ रहे हैं उनके पुर्नवास के लिए कोशिश करें।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD