Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

भगवंत सिंह मान द्वारा लुधियाना में डिजिटल शिक्षा पहल की शुरुआत

स्कूली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण की, की शुरुआत

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jitendra Jorwal, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

राज्य के शिक्षा ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के जिला प्रशासन की डिजिटल शिक्षा प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करने की शुरुआत की।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के माहौल में आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए ये लैपटॉप डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के पहले चरण के तहत दिए जा रहे "प्राइम बुक 4जी" लैपटॉप दुनिया के सबसे किफायती लैपटॉपों में से एक हैं, जिन्हें विशेष रूप से विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के 14 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिए जा रहे ये लैपटॉप ई.आई., पी.ए.एल. माइंडस्पार्क सॉफ्टवेयर मॉड्यूल से लैस हैं, जो व्यक्तिगत अनुकूल शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि सभी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ई.आई., पी.ए.एल. माइंडस्पार्क तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक पहुंच देने के साथ-साथ विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार शिक्षा पर जोर देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लैपटॉप किफायती और टिकाऊ होने के साथ-साथ सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम, नियंत्रित एक्सेस और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी आधुनिक डिजिटल सुरक्षा मानकों से लैस हैं, जिससे शिक्षण अनुभव सुरक्षित और सुचारू रहेगा। 

उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों के समकक्ष बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान, डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि यह पहल शिक्षा के परिणामों में सुधार लाने के लिए एक प्रयोगात्मक मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत किफायती और उच्च विशिष्टताओं वाले लैपटॉप दिए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल और ज्ञान प्रदान करेगा और शिक्षण पद्धतियों में डिजिटल संसाधनों के एकीकरण का अवसर देगा। श्री जोरवाल ने कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रशासन ने डिजिटल शिक्षा को संपूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jitendra Jorwal , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD