Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीजीसी लांडरां ने शिक्षकों के लिए एआई-केंद्रित संकाय विकास कार्यक्रम की मेजबानी की

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh Business School of Administration, CBSA, Faculty Development Programme, FDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) ने "हरनेसिंग आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस - गाइड फॉर एडुकेटर्स एंड रिसर्चर्स" विषय पर एक सप्ताह लंबे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया। 

इस एफडीपी को एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग अकादमी (एटीएएल) द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस कार्यक्रम में सीबीएसए, सीजीसी लांडरां के 40 से अधिक फैकल्टी मेंबर्स ने भाग लिया। इस एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों और रिसर्चर्स में एआई साक्षरता को बढ़ाना था, जिससे वे शिक्षण और शोध के क्षेत्र में एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकें। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य थेओरेओटिकाल एआई कॉन्सेप्ट्स और उनके प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स के बीच के गैप को खत्म करना था जिससे प्रतिभागियों को आवश्यक एआई ज्ञान से सुसज्जित किया जा सके और इनोवेशन एवं एआई-संचालित शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा सके। 

एआई टूल्स के उपयोग से टीचिंग और रिसर्च मेथड्स में उन्नत होने के साथ-साथ, इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एआई फ्रेमवर्क, एल्गोरिदम और उनके वास्तविक जीवन में अनुप्रयोगों का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, एकेडेमिक्स और इंडस्ट्री क्षेत्रों में एआई प्रैक्टिसेज पर भी चर्चा की गई। 

सीजीसी लांडरां के सीबीएसए की डायरेक्टर प्रिंसिपल, डॉ. रमणदीप सैनी ने एजुकेशन और रिसर्च पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर देते हुए, शिक्षकों के लिए अपने शिक्षण और शोध कार्य में एआई-संचालित विधियों को एकीकृत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। 

सप्ताह भर चले इस एफडीपी के दौरान आयोजित सेशंस में सीजीसी के फैकल्टी मेंबर्स को एआई के फंडामेंटल्स, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और एआई अपनाने में नैतिक विचारों से परिचित कराया गया। विशेष रूप से, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में एआई की भूमिका पर जोर दिया गया, जहां इसे व्यक्तिगत शिक्षण (पर्सनलाइज्ड लर्निंग) और चिकित्सा निदान (मेडिकल डायग्नोस्टिक्स) में इसकी संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। 

इस एफडीपी में एकेडेमिक्स और इंडस्ट्री जगत के अनुभवी एक्सपर्ट्स का व्यापक और ज्ञानवर्धक योगदान रहा। उन्होंने एआई-संचालित डेटा विश्लेषण तकनीकों, साइबर सिक्योरिटी ऍप्लिकेशन्स तथा रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में इनोवेशन जैसे विषयों पर चर्चा की। 

भाग लेने वाले फैकल्टी मेंबर्स ने हैंड्स-ऑन सेशंस में भाग लिया, जहां उन्होंने एआई टूल्स और फ्रेमवर्क के व्यावहारिक उपयोग का अनुभव प्राप्त हुआ। इस एफडीपी के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. कामिनी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम इंस्ट्रक्टर, एसएआईटी, कनाडा और मि. गुरप्रीत सिंह, सीनियर क्यूए मैनेजर, क्यूएसोर्स, कनाडा शामिल थे, जिन्होंने एआई के विकसित होते परिदृश्य और एआई-संचालित नवाचारों पर गहन दृष्टिकोण साझा किया। 

इसके अलावा, सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स जैसे मि. रोहित सोनी (सेल्स हेड, सीएसबी सोलूशन्स), मि. नवनीत सिंह (मार्केटिंग हेड, टेकलाइव सोलूशन्स), सुश्री नीरू जुनेजा (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जेपी मोर्गन चेस एंड कंपनी), डॉ. गुरप्रीत कौर (एसोसिएट प्रोफेसर, एसजीजीसी कॉलेज), और डॉ. संदीप कौशल (मैनेजिंग पार्टनर, सिक्योर हैक) ने विभिन्न क्षेत्रों में एआई के प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स पर गहराई से चर्चा की। 

इन एक्सपर्ट्स के सामूहिक अनुभव ने प्रतिभागियों को एआई के फंडामेंटल्स, अडवांसमेंट्स और बेस्ट प्रैक्टिस की गहरी समझ प्रदान की। इस एफडीपी ने सीजीसी लांडरा के फैकल्टी मेंबर्स को सशक्त बनाया। उन्हें एआई-आधारित शिक्षण और रिसर्च मेथोडोलोजिज़ से परिचित कराया गया, जिससे एआई-संचालित अनुसंधान में बहु-विषयक सहयोग को बढ़ावा मिला। 

इसके अलावा, इस कार्यक्रम ने एआई टूल्स केहैंड ऑन एक्सपोज़र का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया, जिससे फैकल्टी मेंबर्स अपने शिक्षण और शोध कार्य में एआई का प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh Business School of Administration , CBSA , Faculty Development Programme , FDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD