Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य सचिव ने की नगर निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा

चुनावों के सुचारू संचालन में राज्य निर्वाचन आयोग को दिया जाएगा पूरा सहयोग : मुख्य सचिव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2025

Last updated on: Feb 10, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह को आश्वासन दिया है कि  आगामी नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन पूरा सहयोग देगा। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य सचिव ने आज यहां राज्य में नगर निकायों के आम चुनावों की तैयारियों के संबंध में संयुक्त रूप से एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने, कानून एवं व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, आबकारी एवं कराधान तथा अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान, श्री धनपत सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 8 नगर निगमों के महापौर और सभी वार्डों के पार्षदों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और सभी वार्डों के पार्षदों के आम चुनाव तथा नगर निगम अंबाला व सोनीपत के महापौर, नगर परिषद सोहना (गुरुग्राम) और नगर पालिका असंध (करनाल) तथा इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष पद के लिए उप-चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। 

इसके अलावा, नगर पालिका, लाडवा (कुरुक्षेत्र) के वार्ड नंबर 11, नगर पालिका, सफीदों (जींद) के वार्ड नंबर 14 और नगर पालिका, तरावड़ी (करनाल) के वार्ड नंबर 5 के पार्षदों के लिए भी उप-चुनाव होना है।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम, पानीपत को छोड़कर, इन नगर निकायों के आम/उपचुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा।  नगर निगम, पानीपत के मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतदान 9 मार्च को होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आगे बताया कि 33 नगर निकायों में कुल 644 वार्ड होंगे, जहां मतदान होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 78, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 55, पिछड़ा वर्ग (ए) के लिए 29, पिछड़ा वर्ग (ए) की महिलाओं के लिए 34, पिछड़ा वर्ग (बी) के लिए 08, पिछड़ा वर्ग (बी) की महिलाओं के लिए 30, महिलाओं के लिए 111 और अनारक्षित श्रेणियों के लिए 299 वार्ड शामिल हैं।

श्री धनपत सिंह ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार पानीपत को छोड़कर 33 नगर निकायों में कुल 45,26,227 पंजीकृत मतदाता हैं। इसमें 24,03,004 पुरुष मतदाता, 21,23,072 महिला मतदाता और 151 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।  नगर निकायों में 21 नगर पालिका, 4 नगर परिषद और 8 नगर निगम शामिल हैं, जिनमें चुनाव के लिए 4,469 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खंगवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  

 

Tags: Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Dr. Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD