Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक सहित वरिष्ठ अधिकारीगण प्रीतिभोज में हुए शामिल

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad, Dr. Arvind Kumar Sharma, Krishan Pal Gurjar, Shyam Singh Rana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 09 Feb 2025

Last updated on: Feb 09, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से बतौर मेजबान राजहंस पर्यटन केंद्र में दोपहर भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण ने सांझा प्रीतिभोज लिया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन केंद्र में रखे गए भोज के दौरान स्वयं उपस्थित विशिष्ट जनों के पास जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। दोपहर भोज कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में घाना, मध्यप्रदेश, रशिया, इथोपिया, असम और कजाकिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, राज्य सभा सांसद श्री सुभाष बराला, विधायक श्री मूलचंद शर्मा, श्री धनेश अधलखा, कपूर वाल्मीकि सहित हरियाणा के मुख्य सचिव  श्री विवेक जोशी, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिल्ली की जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई अपने समर्थन की मोहर

भोज के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर अपने समर्थन की मोहर लगाते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया है। इससे अब दिल्ली के विकास का रास्ता खुल गया है। दिल्ली की जनता अब खुश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लागू की गई सभी योजनाओं का लाभ अब दिल्ली वासियों को प्रभावी रूप से मिलेगा, जिनसे वे कई सालों से वंचित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमेशा लोगों को बरगलाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन पर उत्साहित मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है, उसमें यमुना नदी की सफाई करने, हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने, और नई सडक़ें बनाकर पेरिस बनाने आदि विभिन्न मामले शामिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी की झूठ को पहचानते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल अरविंद केजरीवाल ने भी आयुष्मान जैसी महत्वाकांक्षी योजना से भी पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को वंचित रखा जबकि ऐसी कल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए होती हैं। 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से युवाओं को विदेशों में भेजने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले नागरिकों के लिए उचित व्यवस्था भी की गई है ताकि वे किसी भी प्रकार से ठगी का शिकार न हों।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Dr. Arvind Kumar Sharma , Krishan Pal Gurjar , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD