Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मीटर लगाने के लिए आरोपी ने पहले ही 3500 रुपये ले लिए थे

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Jalandhar, Punjab State Power Corporation Ltd, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कार्यालय, ग्राम बढ़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निवारण शाखा (सीएचबी) के सहायक चरनजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को राकेश कुमार, निवासी सैनिक विहार, ग्राम ढिल्लवां, जिला जालंधर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज़ कॉलोनी, ग्राम बढ़िंग स्थित उसके रिश्तेदार के घर की घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और अपने लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी सीएचबी ने 31-01-2025 को घर में बिजली मीटर लगाने के दौरान पहले ही 3500 रुपये ले लिए और बाकी राशि बाद में देने के लिए कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता और उपभोक्ता से शेष 2000 रुपये की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि राशि नहीं दी गई तो मीटर हटा दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीएचबी सहायक को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच के दौरान संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Jalandhar , Punjab State Power Corporation Ltd , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD