Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीबीएसए, सीजीसी लांडरां ने उद्यमशीलता नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘बी-स्टार्टर’ सीजन 8 की मेजबानी की

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh Business School of Administration, CBSA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के एमबीए डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) ने एसीआईसी राइज एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां के सहयोग से अपने एनुअल एंटरप्रेंयूर्शिप फोकस्ड इवेंट ‘बी-स्टार्टर’ के आठवें एडिशन का आयोजन किया। 

इस दो दिवसीय इवेंट में 300 से ज़्यादा स्टूडेंट्स छात्रों ने भाग लिया, जिसे 32 टीमों में बांटा गया था। जिसका उद्देश्य नए एंटरप्रेंयूर्स और इन्नोवेटर्स को उनके उद्यमिता कौशल को निखारने के लिए एक अनोखा मंच प्रदान करना था। भाग लेने वाली टीम्स को अपने आईडिया को पिच करना, प्रेजेंटेशन देना और फिर जजस के पैनल द्वारा सवाल-जवाब राउंड का सामना करना था। 

कुल सात टीम्स को दूसरे दिन प्रतियोगिता के फिनाले में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस इवेंट के पहले दिन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित हुए प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल रहे श्री अभिषेक चौहान, वेल्नक्यूबेट के कोफाउंडर। दूसरे दिन सलिल कपूर, स्टार्टअप पंजाब के स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर और रितिका सिंह, कंटेंट फैक्ट्री की फाउंडर एंड सीईओ गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया। 

गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत डॉ. रमनदीप सैनी, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीबीएसए, डॉ. रुचि सिंगला, डायरेक्टर, आरएंडडी, सीजीसी लांडरां तथा संस्थान के अन्य फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स द्वारा किया गया। इवेंट के दूसरे दिन सात शॉर्टलिस्ट की गई टीम्स ने एक सेशन में अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें उन्हें पैनल से महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया और रणनीतिक सुझाव मिले। 

विनिंग आइडियाज का मूल्यांकन उनके इनोवेटिव कोशेंट,इकनोमिक और सोशल विएबिलिटी, कॉस्ट इफेक्टिवनेस और इम्प्लीमेंटेशन की सरलता के आधार पर किया गया। पहला प्राइज टीम वेबटेक्फल्य ने जीता, जिन्होंने एआई-इंटीग्रेटेड वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (वीटीओएल) ड्रोन का डिज़ाइन पेश किया,जो कई इंडस्ट्रीज़ में उपयोगी है और हवाई गतिशीलता,सुरक्षा और इमरजेंसी प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

दूसरा प्राइज टीम ब्रिकक्राफ्ट ने जीता, जिसने फसल के अवशेषों से बने इको-फ्रेंडली कूलिंग ब्रिक्स का अभिनव विचार प्रस्तुत किया, जो आर्टिफीसियल एयर कंडीशनिंग की आवश्यकता को कम करने में मदद कर सकता है। तीसरा प्राइज टीम एल्यूरबायो ने जीता, जिसने एक ऐसा सिस्टम विकसित किया, जो एनारोबिक डाइजेशन या थर्मल कंवर्जन के जरिए कचरे के डिब्बों को बायोडिग्रेडेबल वेस्ट से एनर्जी में बदलने की अनुमति देगा। 

इस से जो एनर्जी उत्पन्न होगी उसका उपयोग स्माल स्केल ऍप्लिकेशन्स जैसे की स्ट्रीटलाइट्स को पावर देने या डिवाइसेस को चार्ज करने में किया जा सकेगा। डॉ.रमनदीप सैनी ने कहा,“एंटरप्रेंयूर्शिप को बढ़ावा देना सीजीसी लांडरां में हमारा एक प्रमुख फोकस है और बी-स्टार्टर हमारे इंनोसाटीवे माइंडस को पोषित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। 

प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित क्रिएटिविटी और डेटर्मिनेशन आने वाले समय में इन स्टार्टअपस का शानदार भविष्य झलकाता है। इस तरह के इवेंट्स छात्रों को स्किल्स, कॉन्फिडेंस और मेंटरशिप से लैस करने में महत्वपूर्ण हैं, जो आइडियाज को वेंचर्स में बदलने के लिए आवश्यक होते हैं।” 

इवेंट का समापन डॉ. चारू मेहन,एचओडी एमबीए, सीबीएसए, सीजीसी लांडरां द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें ‘बी-स्टार्टर’, सीजन-8 को शानदार सफलता बनाने में फैकल्टी, जजस और स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना की गई।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh Business School of Administration , CBSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD