Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गुरुवार महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम का भी मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Prayagraj, Maha Kumbh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ गुरुवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अरैल पक्का घाट पर पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तथा अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का एक विशेष महत्व स्थान माना गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान हर सनातनी संगम में पवित्र डुबकी लगाना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार कुंभ में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसीलिए बड़े से बड़े ऋषि-मुनि और संत- महात्मा महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आते हैं।

उन्होंने त्रिवेणी संगम की विशेषता को बयां करते हुए कहा कि माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है, भारत की धरा पर यह दृश्य विहंगम है। तीर्थराज प्रयाग दर्शन महान, दिव्य और अद्भुत है महाकुंभ का स्नान। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को भी महाकुंभ में पवित्र स्नान का अवसर प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुम्भ को भी इसमें शामिल किया है।

हर जिले से प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ोली व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।  

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Prayagraj , Maha Kumbh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD