Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ अरविंद शर्मा ने नायब सिंह सैनी को सौंपी कार्य प्रगति पुस्तिका

सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में डॉक्टर अरविंद शर्मा के विभागों की गतिविधियों पर आधारित है पुस्तिका

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr. Arvind Kumar Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात कर सरकार के 100 दिन की अवधि में उनके विभागों की गतिविधियों की कार्य प्रगति पुस्तिका सौंपी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि और डबल इंजन हरियाणा सरकार, तिगुनी रफ्तार के साथ संकल्प पर मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि इन 100 दिन के कार्यकाल के दौरान राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय आयोजन रोहतक व गुरूग्राम में करवाए गए, ताकि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के संकल्प पर आमजन को जागरूक किया जा सके। इस कड़ी में गोहाना से प्रदेश भर के लिए जिला स्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान का भी आगाज किया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते हुए हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने पर चर्चा की। इसके अलावा,सिंधु-सरस्वती सभ्यता के महत्वपूर्ण केंद्र राखीगढी को अंतरराष्ट्रीय पहचान के तौर विकसित करने के मकसद से राखीगढी महोत्सव का आयोजन किया गया। 

उन्होंने बताया कि द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन में सर्किट के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के विकास और संजोने को लेकर प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रदेश की जिला कारागार में कैदियों व बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गीता पाठ को प्रारंभ करवाया गया तथा उनकी सुविधाओं में बढोतरी के लिए प्रयास किए गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए नवोन्मेषी योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें सहकारी समितियों को मुनाफे, वीटा द्वारा शुगर फ्री उत्पाद बनाने व विरासत साइटों को आमजन के मध्य लोकप्रिय बनाना भी शामिल है। 

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विभागीय योजनाओं को निरन्तर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr. Arvind Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD