Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,Mahakumbh Prayagraj,Mukhyamantri Tirtha Darshan Yojana,Shyam Singh Rana,Dr. Arvind Sharma,K. Makarand Pandurang,Parveen Attrey,Haryana PR Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2025

Last updated on: Feb 04, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां महाकुंभ प्रयागराज के लिए मीडियाकर्मियों की 2 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए महाकुंभ प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। 

महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुंभ को इस योजना में शामिल किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया था। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले, इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahakumbh Prayagraj , Mukhyamantri Tirtha Darshan Yojana , Shyam Singh Rana , Dr. Arvind Sharma , K. Makarand Pandurang , Parveen Attrey , Haryana PR Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD