Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनिल विज ने परम सिद्ध संकट मोचन मंदिर में मनाई बसंत पंचमी

भक्ति और परंपरा पर जोर

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि "हिंदुस्तान अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है और हमारे धार्मिक अनुष्ठान तथा सनातन परंपराएं ही हमें हिंदुस्तान बनाती हैं"। श्री विज आज रोहतक में परम सिद्ध संकट मोचन मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर उन्होंने गद्दीनशीन परम पूज्य गुरु मां साध्वी मानेश्वरी देवी जी से आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर दीदी मीनाक्षी जी तथा अन्य साधु  व संत भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सुंदरकांड कांड पाठ और हनुमान कथा भी की गई और भजन गाते गए। 

आज बसंत पंचमी है और आज उमंग, जोश, संगीत, ज्ञान, झूम कर नाचने, गाने, हंसने और हंसाने का दिन : अनिल विज

विज ने कहा कि आज बसंत पंचमी है और आज उमंग, जोश, संगीत, ज्ञान, झूम कर नाचने, गाने, हंसने और हंसाने का दिन है। आज मां सरस्वती का दिन भी है और कड़ाके की सर्दी के बाद आज रितु करवट लेती है। मूर्छाए हुए फूल खिलने शुरू होते हैं, मौसम में बाहर आती है और घरौंदे में बैठे पशु और पक्षी भी बाहर निकलते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं क्योंकि ईश्वर ने धरती बहुत सुंदर बनाई है। 

उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए कहा कि "इस मंदिर में मैं पहले भी आया हूं यहां के आयोजक आज के दिन यह आयोजन करते हैं।उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आज यहां बैठे लगभग सभी लोगों ने पीला रंग धारण किया हुआ है। यह इस बात का प्रतीक है कि आई बसंत- पाला उडत, यानी ठंड गई अच्छा मौसम आया है तथा इस मौसम में सभी चेहरे खेलेंगे और बढ़-चढ़कर अपने-अपने कार्यों में लगेंगे"। 

भजनों को गुनगुनाने से हमारा तन, मन और आत्मा पवित्र और शुद्ध होगी और यही जीवन का मूल मंत्र है : अनिल विज

विज ने कहा कि प्रभु की आराधना तो हम हर हाल में करते ही रहते हैं और यह आराधना झूम कर, गाकर करेंगे तो और भी अच्छा  होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि थोड़ी देर पहले यहां से बहुत सुंदर-सुंदर भजन गाकर सुना गए हैं। 

मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इन भजनों को थोड़ा-थोड़ा बांधकर अपने घर ले जाएंगे क्योंकि प्रसाद तो सभी खाएंगे लेकिन आज भजनों को भी बांधकर लेकर जाना है और इनको हम कभी-कभी गुनगुनाएंगे और इससे हमारा तन, मन और आत्मा पवित्र और शुद्ध होगी और यही जीवन का मूल मंत्र है"। 

इस मौके पर अनिल विज श्रद्धालुओं के साथ राधेश्याम राधे बोल भजन पर झूम उठे। इस दौरान भजन गायको ने ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के ऊपर फूल बरसाकर उनका स्वागत भी किया तथा उन्हें प्रसाद के रूप में एक माला भी पहनाई। इस मौके पर श्री विज ने भी वहां पर गद्दीनशीन परम पूज्य गुरु मां साध्वी मानेश्वरी देवी जी, दीदी मीनाक्षी जी तथा अन्य साधु व संतों को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD