Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने हरियाणा रोडवेज में बड़े बदलाव की योजना बनाई

नई बसों और तकनीकी पहलों की घोषणा

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा रोडवेज को देश का नंबर एक रोडवेज बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और हरियाणा रोडवेज की एक नंबर रखा जाएगा हालांकि व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए समय लगेगा। श्री विज आज रोहतक में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

परिवहन विभाग में 650 बसें खरीदी जाएगी, और परिवहन विभाग का बेड़ा होगा सुदृढ़ : अनिल विज

हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "हम परिवहन विभाग में बहुत कुछ करने जा रहे हैं और हम परिवहन विभाग में 650 बसें खरीदने जा रहे हैं और परिवहन विभाग के बेड़े को सुदृढ़ कर रहे हैं। इसी प्रकार, बस की पासिंग में जो भ्रष्टाचार और धांधली होती थी उसको रोकने के लिए हम आटोमेटिक मशीन लगाने जा रहे हैं"।

बस अड्डों पर शुद्ध व स्वच्छ भोजन यात्रियों को उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा टूरिज्म के साथ होगा करार, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 5 बस अड्डों पर होगी शुरुआत : अनिल विज

इसी प्रकार, बस अड्डों पर शुद्ध व स्वच्छ खाने पीने की चीज मिले उसके लिए हम हरियाणा टूरिज्म के साथ करार करने वाले हैं और पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हम 5 बस अड्डों पर इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पायलट पप्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे आगे विस्तारित किया जाएगा और सभी बस अड्डे पर यह प्रणाली लागू की जाएगी ताकि हरियाणा टूरिज्म द्वारा शुद्ध व स्वच्छ भोजन यात्रियों को मुहैया हो सके। 

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा टूरिज्म इस व्यवस्था को नहीं संभाल पाएगा तो जिस प्रकार से रेलवे की कॉरपोरेशन बनी है उस प्रकार की कॉरपोरेशन बनाई जाएगी ताकि यात्रियों को शुद्ध और स्वच्छ खाने पीने की चीजें उपलब्ध हो सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा ट्रैकिंग ऐप : अनिल विज

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हम ट्रैकिंग ऐप बना रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि अमुक बस कहां पर है और किस स्थान पर संचालित हो रही है और अमुक बस की जानकारी ऐप के माध्यम से यात्रियों को भी पता रहेगी, बस अड्डे के स्टाफ को भी पता रहेगी और अमुक बस की जानकारी वहां पर डिस्प्ले बोर्ड पर भी दिखाई जाएगी। इस प्रणाली में सरकारी बसें और प्राइवेट बसें, सभी की जानकारी उपलब्ध होगी। 

केंद्रीय बजट में एक लाख मासिक आय वाले को कर मुक्त कर दिया है जोकि बहुत बड़ी बात है : अनिल विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा केंद्रीय बजट में किसान तथा अन्य वर्गों के लिए कुछ भी नहीं मिला, के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "एक बुरे आदमी को बुरी चीज ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि इतना बेहतरीन बजट आया है कि एक लाख मासिक आय वाले को कर मुक्त कर दिया है जोकि बहुत बड़ी बात है और इस आय वर्ग में बहुत सारे लोग आ जाते हैं क्योंकि एक लाख रुपए बहुत बड़ी राशि होती है। सरकार ने यह बहुत बड़ा कदम उठाया है"। 

मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है और इस बजट में आप आदमी का ध्यान रखा गया : अनिल विज

उन्होंने कहा कि "इसके अलावा और भी कई फैसले किए गए हैं जैसे मोबाइल, डिजिटल इत्यादि घरेलू चीजों पर टैक्स कम किया है, जिससे घर का खर्च कम होगा और इससे सामान्य आदमी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है और इस बजट में आप आदमी का ध्यान रखा गया है और इसे आम आदमी का बजट कहा जाए तो ठीक होगा। 

उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब को पढ़ना नहीं आता जबकि बजट में किसान के लिए क्रेडिट लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। इसलिए पहले पढ़ो और फिर बोलो"। 

केजरीवाल जी झूठों के सरदार है और वह झूठ का खेल खेलना चाहते हैं : अनिल विज

यमुना के पानी को लेकर चल रही राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि "इस संबंध में कई जवाब दे दिए गए हैं और केजरीवाल जी झूठों के सरदार है और वह झूठ का खेल खेलना चाहते हैं, केजरीवाल जी झूठ बोलकर पैनिक फैलाना चाहते हैं और पैनिक फैलाना भी एक क्रिमिनल ऑफेंस है"। 

हर हालत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी : अनिल विज

दिल्ली के चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि "दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और केजरीवाल जी पर भ्रष्टाचार के आरोप है और उनकी जमानत हुई है और भ्रष्टाचारी और जमानती को कोई वोट नहीं देता। ऐसे ही उनके कई मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के केस है क्या दिल्ली के लोग भ्रष्टाचारियों को सरकार सौंप देंगे? 

उन्होने कहा कि इनकी जमानतें हो रखी है यह बरी नहीं हुए हैं और इनके ऊपर अभी केस चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के लोग समझदार हैं और हर हालत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी"। बीजेपी ईडी और सीबीआई की सरकार है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि "फैसला कोर्ट करेगी और कोर्ट में इनको (आप पार्टी) भी अपनी बात रखने का हक है और पुलिस तो पकड़ कर कोर्ट में पेश करती है और कोर्ट पर कोई आरोप नहीं लगा सकते हैं क्योंकि कोर्ट निष्पक्ष फैसला सुनाती है। 

इन्हें (आप पार्टी नेता/मंत्री) जेल के अंदर कोर्ट ने भेजा और इतने दिनों तक बेल नहीं हुई, तो कोर्ट ने नहीं दी और कोर्ट ने अपराध संगीन माने, तभी कोर्ट ने बेल नहीं दी"। कांग्रेस द्वारा गद्दारों को लेकर चल रही राजनीति के संबंध में पूछे के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "आजकल गद्दारों का ही बोलबाला है"।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD