Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमारी हिल्स ने मोहाली पुलिस के साथ मिलकर पहला आधुनिक पुलिस बीट बॉक्स स्थापित किया

Punjab Police, Police, Mohali Police, Modern Police Beat Box, Amari Hills Mohali, Public Safety Initiative, Law Enforcement Infrastructure, DIG Harcharan Singh Bhullar, SSP Mohali Deepak Pareek, CCTV Surveillance, Police Beat Box Inauguration
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अमारी हिल्स,  मियापुर चंगेड़, न्यू चंडीगढ़ में मोहाली पुलिस के साथ मिलकर एक अत्याधुनिक आधुनिक पुलिस बीट बॉक्स स्थापित किया है। इस पहल का उद्देश्य लॉ एनफोर्समेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है। इसका उद्घाटनडीआईजी (रोपड़ रेंज) हरचरन सिंह भुल्लर ने किया। इस दोरान उनके साथ एसएसपी मोहाली, दीपक पारीक भी  मौजूद थे।

डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि यह पहल बहुत सहायक साबित होगी और भविष्य में ऐसे और बूथ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोहाली को इस माध्यम से एक मॉडल जिला बनाया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हर गांव को इस योजना के तहत कवर किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा, पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) वैन इन बूथों पर रुककर गश्त कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।  

डीआईजी भुल्लर ने यह भी बताया कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इन बूथों की मदद से जांच कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले की सीमाओं पर इन बूथों की मौजूदगी से अपराधों पर नियंत्रण रखने में सहायता मिलेगी और यह परियोजना पूरे जिले के लिए लाभदायक साबित होगी।  इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

एसएसपी मोहाली, दीपक पारीक ने सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने में आधुनिक पुलिसिंग उपकरणों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक पुलिस बीट बॉक्स उन्नत सुरक्षा उपकरणों से लैस है, जो इस क्षेत्र में सुरक्षा को बेहतर बनाने और निवासियों व यात्रियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अमारी हिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, सहजबीर सिंह सिद्धू ने इस परियोजना के सामुदायिक कल्याण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि अमारी हिल्स ने मोहाली पुलिस के सहयोग से इस पहल की शुरुआत की है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा सके। यह पहल न केवल सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति को बढ़ाएगी, बल्कि हमारे विज़न के अनुरूप भी है, जिसमें हम लॉ एनफोर्समेंट सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके।

अमारी हिल्स, प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है, जो लक्जरी, शांति और आधुनिक सुविधाओं का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। एक उच्चस्तरीय आवासीय समुदाय बनाने की दृष्टि से, अमारी हिल्स को व्यापक हरियाली, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए स्थानों के साथ विकसित किया गया है, जो उत्कृष्ट जीवनशैली के लिए उपयुक्त हैं।

आधुनिक पुलिस बीट बॉक्स की स्थापना अमारी हिल्स की सामुदायिक विकास और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल कंपनी की जिम्मेदार कॉर्पोरेट इकाई के रूप में भूमिका को और मजबूत करती है, जो क्षेत्र में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

 

Tags: Punjab Police , Police , Mohali Police , Modern Police Beat Box , Amari Hills Mohali , Public Safety Initiative , Law Enforcement Infrastructure , DIG Harcharan Singh Bhullar , SSP Mohali Deepak Pareek , CCTV Surveillance , Police Beat Box Inauguration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD