Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा - गजेंद्र सिंह शेखावत

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिया 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का न्योता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा की सभ्यता व समृद्ध संस्कृति व पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्यता को बढ़ाने व आगामी समय मे बड़े भागीदार राष्ट्रों को मेले से जोड़ने पर भी बल दिया।

हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते हुए आगामी 7 फरवरी से फरीदाबाद में शुरू होने जा रहे 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के उद्घाटन का विधिवत न्योता दिया। केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भांति हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करेंगे, ताकि हरियाणा की समृद्धता को पूरी दुनिया नजदीक से जाने व उसका अहसास करे।

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्यता को बढाने के लिए आगामी संस्करणों में बड़े देशों को सहयोगी राष्ट्र के तौर पर जोड़ा जाएगा, ताकि उनके साथ सांस्कृतिक, शिल्पकला, हथकरघा क्षेत्र में आपसी मेल-जोल को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के कार्यक्रम कैलेंडर को निर्धारित किया जाए, ताकि वैश्विक स्तर पर आने वाले प्रतिभागियों एवं कलाकारों के साथ-साथ पर्यटक इसकी निर्धारित अवधि में सूरजकुंड आकर अपनी भागीदारी कर सकें। 

उन्होंने ग्लोबल प्लेटफार्म पर सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले को बढ़ावा देने के लिए मुंबई, कोलकाता आदि स्थानों पर आयोजित होने वाले मेलों की तर्ज पर सूरजकुंड में थीम आधारित मेले लगाने का सुझाव दिया। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खान-पान, सांस्कृतिक, कला क्षेत्र की विविधता में एकजुटता लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गम्भीरता से काम किया जा रहा है। 

उन्होंने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी केंद्रीय पर्यटन मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में डिजिटल प्लेटफार्म का बड़़ा इस्तेमाल किया जाएगा। ऑनलाइन टिकट की बुकिंग से लेकर कलाकारों व स्टालों के क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ निगरानी की जा सके। 

उन्होंने बताया कि मेला मैदान में आने वाले लाखों आगन्तुकों को थीम स्टेट मध्य-प्रदेश व उड़ीसा, बिम्सटेक देशों के साथ-साथ 50 देशों के कलाकार, बुनकर, शिल्पकार मेले में भागीदारी करेंगे, जबकि 15 राज्यों के पारंपरिक व लजीज व्यजनों का आनंद आमजन ले सकेंगे।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti , Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD