Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. विवेक जोशी ने किया पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सी.आई.एस.एफ. यूनिट के परेड ग्राउंड का उद्घाटन

Dr. Vivek Joshi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज यहां पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) यूनिट के नवनिर्मित परेड ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सी.आई.एस.एफ. की भूमिका को रेखांकित करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि यह बल देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है और किसी भी सुरक्षा खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

मुख्य सचिव ने सी.आई.एस.एफ. कर्मियों के अटूट समर्पण और सेवा की सराहना करते हुए कहा कि नया परेड ग्राउंड उनके प्रशिक्षण और अभ्यास को और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि सी.आई.एस.एफ. मेट्रो स्टेशनों, हवाई अड्डों, जेलों, परमाणु संयंत्रों और यहां तक कि संसद की सुरक्षा जैसे विभिन्न स्थानों पर तैनात है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान सी.आई.एस.एफ. सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि सी.आई.एस.एफ. कर्मियों को चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करना पड़ता है, क्योंकि खतरा किसी भी समय आ सकता है और उनके पास प्रतिक्रिया के लिए बहुत ही कम समय होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शक्ति और मानसिक चुस्ती, दोनों ही उनकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

उन्हें हर समय किसी भी खतरे या हमले से निपटने के लिए सतर्क रहना चाहिए। मुख्य सचिव ने युवाओं में सी.आई.एस.एफ. में भर्ती होने के बढ़ते रुझान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बल की प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सी.आई.एस.एफ. को पूरा सहयोग देगी और उनके प्रशिक्षण ढांचे को उन्नत करने में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

इससे पहले, मुख्य सचिव ने सी.आई.एस.एफ. की टुकड़ी से गार्ड ऑफ ऑनर लिया और एक पौधा भी लगाया। उद्घाटन के बाद, बल के जवानों ने रिफ्लेक्स शूटिंग और आंखों पर पट्टी बांधकर हथियारों को अलग करने और जोड़ने का प्रदर्शन कर अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। सी.आई.एस.एफ. यूनिट, पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के वरिष्ठ कमांडेंट योगेश प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए मुख्य सचिव का आभार प्रकट किया। 

उन्होंने कहा कि नए परेड ग्राउंड का उपयोग विभिन्न मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कि सी.आई.एस.एफ. कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास में हरियाणा सरकार के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जवानों की तैयारी, मनोबल और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

इस अवसर पर हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अनिल कुमार दहिया, सी.आई.एस.एफ. के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD