Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब पुलिस द्वारा संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लखबीर सिंह लंडा मॉड्यूल के चार सदस्य गिरफ्तार

दो ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 30 Jan 2025

Last updated on: Jan 30, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत तरनतारन पुलिस ने अमेरिका-स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़े और अमेरिका-स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जैसल चंबल तथा कनाडा-स्थित सतबीर उर्फ सत्ता नौशहरा द्वारा चलाए जा रहे मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तरनतारन से चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा निवासी रोबिनजीत सिंह उर्फ रोबिन, तरनतारन के उस्मान निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरदासपुर के कलानौर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव और गुरदासपुर के घुम्मण कला निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और दो अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल के साथ-साथ गोला-बारूद और तीन मैगजीन भी बरामद की हैं। 

इसके अलावा, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त उनकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली होंडा सिविक कार भी जब्त कर ली है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि जब्त किए गए हैंड ग्रेनेड और हथियार जैसल चंबल द्वारा उसके अज्ञात साथी के माध्यम से सप्लाई किए गए थे और वे जैसल चंबल व सत्ता नौशहरा के कहने पर किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। 

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी जबरन वसूली और गिरोह से संबंधित हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य संबंधित कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि जब यह सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति होंडा सिविक कार में जा रहे हैं, तो डीएसपी इन्वेस्टिगेशन रजिंदर मनहास की निगरानी में सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरहाली रोड पर ठठियां महंता गांव के पास नाका लगाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सफलतापूर्वक आरोपियों की कार को ट्रेस कर लिया और जब पुलिस पार्टी ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस टीमों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान आरोपी रोबिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल समेत गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्यों नवजोत उर्फ नव और जगदीप उर्फ जग्गा को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से एक और अत्याधुनिक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। 

जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दिसंबर 2024 में गुरदासपुर के हीर गांव में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे, जिसमें उन्होंने जैसल चंबल के इशारे पर घर के मालिक से फिरौती मांगी थी। एसएसपी ने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 11, दिनांक 30/01/2025, भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 113(3) और 113, आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत थाना सिरहाली, तरनतारन में मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD