Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सेवानिवृत्त हवलदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

एस.एच.ओ. ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी को गैर-कानूनी रूप से थाने में किया हुआ था तैनात

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सेवानिवृत्त हवलदार बलविंदर सिंह, जो लुधियाना जिले के थाना माछीवाड़ा में तैनात स्टेशन हाउस अफसर (एस.एच.ओ.) का सहयोगी है, को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी पुलिस विभाग के किसी आधिकारिक आदेश या स्वीकृति के बिना ही थाने में ड्यूटी निभा रहा था।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी खन्ना पुलिस जिले के माछीवाड़ा सब-डिवीजन के गांव मोहन माजरा के निवासी सुखबीर सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने लुधियाना स्थित विजीलेंस ब्यूरो रेंज के दफ्तर में पहुंचकर शिकायत में बताया कि उसकी कार माछीवाड़ा पुलिस ने जब्त कर ली है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी बलविंदर सिंह ने उसे बताया कि उसकी कार मुख्य मुंशी करन के कब्जे में है और कार वापस दिलवाने के लिए उसने 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की है। हालांकि, बातचीत के बाद सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया। 28 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता ने बलविंदर सिंह से फोन पर बातचीत कर रिश्वत की रकम कम करने की विनती की, जिसके बाद आरोपी बलविंदर सिंह 10,000 रुपये रिश्वत पर सहमत हो गया। 

शिकायतकर्ता ने फोन पर हुई पूरी बातचीत को सबूत के रूप में रिकॉर्ड कर लिया और इसे लुधियाना स्थित विजीलेंस ब्यूरो रेंज के कार्यालय में जमा करवा दिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को माछीवाड़ा थाने के बाहर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। 

इस दौरान विजीलेंस ब्यूरो की टीम को शिकायतकर्ता की कार भी थाने में खड़ी मिली। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी बलविंदर सिंह पहले ही पंजाब आर्म्ड पुलिस (पी.ए.पी.) से सेवानिवृत्त हो चुका है, लेकिन माछीवाड़ा के एस.एच.ओ. ने बिना किसी विभागीय आदेश के उसे थाने में गैर-कानूनी रूप से तैनात किया हुआ था।

इस तरह, उक्त आरोपी बिना किसी सरकारी आदेश या स्वीकृति के पुलिस थाने में कार्य कर रहा था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में संबंधित एस.एच.ओ. और मुख्य मुंशी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए और भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 318 के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD