Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राघव चड्ढा ने रोहतास नगर में विशाल आप रैली का नेतृत्व किया, दिल्ली चुनाव के लिए सरिता सिंह का समर्थन किया

रोहतास नगर जनसभा में सांसद राघव चड्ढा की जोरदार अपील, "झाड़ू का बटन दबाओ, हर महीने 25 हजार रुपये बचाओ

Senior AAP leader Raghav Chadha addressed a massive rally in Rohtas Nagar, supporting AAP candidate Sarita Singh. The event began with a tribute to Prayagraj Maha Kumbh tragedy victims. Chadha highlighted AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आज रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी सरीता सिंह के समर्थन एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली की शुरुआत में, सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखने की अपील की। 

उन्होंने कहा, "यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करें और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करें।" इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने मृत आत्माओं के प्रति शोक जताया। रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला। पूरे इलाके में "झाड़ू लाओ, बदलाव लाओ" के नारे गूंजते रहे। राघव चड्ढा के जोशीले भाषण के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जमकर तालियां बटोरीं।यह चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि बदलाव की बयार  

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से अपील की कि वे यह तय करें कि पिछले पांच सालों में विकास के मामले में कौन सा प्रतिनिधि उनके हित में खड़ा रहा।  

राघव चड्ढा ने जनता से अपील की कि वे इस बार के चुनाव में अपना फैसला सोच-समझकर लें। उन्होंने कहा, "रोहतास नगर ने पहले भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरिता सिंह को अपना विधायक चुना था, और उन्होंने काम करके दिखाया था। वहीं, पिछले पांच साल में मौजूदा विधायक ने कैसा काम किया है, यह भी आप सब देख चुके हैं। अब यह निर्णय आपको लेना है कि कौन बेहतर विधायक था और किसकी सरकार में आपके क्षेत्र का विकास हुआ।"  

केजरीवाल सरकार बनाम अन्य सरकारें  

राघव चड्ढा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार होती है और विधायक भी आम आदमी पार्टी से होता है, तो विकास की रफ्तार 500 गुना तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो कितना काम हुआ और जब अन्य पार्टी का विधायक आया, तो विकास की रफ्तार क्यों थम गई?  

राजनीति में आने का उद्देश्य  

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता मध्यम वर्गीय और शिक्षित परिवारों से आते हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश इसलिए किया, क्योंकि देश को एक साफ-सुथरी और जनता के लिए काम करने वाली राजनीतिक पार्टी की जरूरत थी।  

राघव चड्ढा बोले, "हमने यह पार्टी इसलिए बनाई ताकि देश में राजनीति की दिशा बदले। हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना है। हम राजनीति में इसलिए नहीं आए कि हमें कुर्सी चाहिए, बल्कि इसलिए आए क्योंकि जनता को एक राजनीतिक विकल्प चाहिए था।" 

"यह मुफ्तखोरी नहीं, बल्कि जनकल्याण की नीति है"  

वहीं जीएसटी पर हमला बोलते हुए सांसद राघव चड्ढा बोले, अगर आप साल के 100 रुपये कमाते हो, तो आप केंद्र सरकार को 50 से 60 रुपये कई टैक्सों तौर पर दे देते हो। लेकिन बदले में केंद्र सरकार जनता को क्या देती है? कुछ नहीं देती। ये सरकार का दायित्व बनता है, जो टैक्स आप सरकार के खाते में जमा कराते हो, तो बदले में आपको सुविधाएं दे। 

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियां आम आदमी पार्टी के कल्याणकारी मॉडल को 'फ्रीबी' बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया, "अगर अरविंद केजरीवाल सरकार में नहीं आते, तो क्या दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अच्छी शिक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता?"  

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार न केवल जनता को बुनियादी सुविधाएं दे रही है, बल्कि दिल्ली को देश का सबसे विकसित शहर बनाने के लिए भी काम कर रही है।  

AAP को भारी जीत की उम्मीद  

राघव चड्ढा ने भरोसा जताया कि इस बार आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में 62 से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का जोश और प्यार इस बात का संकेत है कि दिल्ली में एक बार फिर 'झाड़ू' चलेगी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।  

सरिता सिंह मजबूत उम्मीदवार  

सांसद राघव चड्ढा ने सरिता सिंह को एक मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी की शुरूआती दिनों से जुड़ी हुई हैं और पार्टी के संघर्ष और सफलता की गवाह रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरिता सिंह को अपना समर्थन दें और झाड़ू के निशान पर वोट करें।  

"झाड़ू का बटन दबाइए, 25,000 रुपये बचाइए"  

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की योजनाओं से हर परिवार को हर महीने कम से कम 25,000 रुपये की बचत होती है। उन्होंने कहा, "झाड़ू का बटन दबाइए और हर महीने 25,000 रुपये बचाइए। जो भी इस राशि की बचत करना चाहता है, उसे आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए।"  

उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने भविष्य और अपने बच्चों के उज्ज्वल कल के लिए एक ऐसी सरकार चुनें, जो उनके लिए काम करे, न कि सिर्फ वादे करे। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोगों को एक बार फिर सोच-समझकर फैसला लेना होगा कि वे विकास चाहते हैं या फिर पुराने ढर्रे पर चलने वाली सरकार।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , SaritaSingh , Delhi Elections 2025 , Rohtas Nagar , Kejriwal Government , Jhadu Wave , AAP Rally , Good Governance , Political Change , Public Welfare , Delhi Politics , Vote For AAP , Election Campaign , Development Agenda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD