Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा सरकार का 1 लाख गरीब परिवारों को प्लॉट देने का संकल्प

अब तक 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम में 4,533 प्लॉट दिए जा चुके

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij, Ranbir Gangwa, Vipul Goel, Shyam Singh Rana, Shruti Choudhry, Dr. Krishan Midha, Dr. Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jan 2025

Last updated on: Jan 27, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति के पास अपना मकान हो, इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमारी सरकार ने 1 लाख गरीब परिवारों को प्लॉट देने का संकल्प रखा है। इस संकल्प के तहत गांवों में 100-100 गज और महाग्रामों में 50-50 गज के प्लाट देने शुरू कर दिए हैं। अब तक 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम में 4,533 प्लाट दिए जा चुके हैं। 

वहीं, वर्तमान सरकार ने अपने पिछले 100 दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत 885 परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 11.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, श्री विपुल गोयल, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्रीमती श्रुति चौधरी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। इसके तहत 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 77 हजार लाभार्थी, जिन्होंने आवेदन किया हुआ था, उनके लिए इसी बजट में लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए प्रावधान किया जाएगा, ताकि वे अपना मकान बना सकें। इसके अलावा, नये लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

पूर्व की सरकार वोट की राजनीति करती थी जबकि भाजपा सरकार गरीबों को सशक्त व खुशहाल करने के लिए कर रही कार्य

श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने का वायदा तो किया, लेकिन न ही उन्हें कागज दिए न कब्जा दिया। हमारी सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और उन्हें प्लॉटों का कब्जा प्रदान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार गरीबों के साथ वोट की राजनीति करती थी, जबकि हमारी सरकार गरीबों को सशक्त व खुशहाल करने के लिए कार्य कर रही है। 

आज लोगों को यह विश्वास है कि हमारी सरकार गरीबों के हित की सरकार है और अब गरीबों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की जिसे गरीब कहा जाता है वही विकसित भारत की सच्ची शक्ति है और इसी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण की योजनाएं लागू की जा रही है।  

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरूण भंडारी और मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य विभागों के प्रशासनिक सचिव उपस्थित थे।

  

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij , Ranbir Gangwa , Vipul Goel , Shyam Singh Rana , Shruti Choudhry , Dr. Krishan Midha , Dr. Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD