Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को किया रवाना

16 जनवरी को ही नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का लिया था निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया था। मात्र 10 दिनों में ही अपनी इस वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने रेवाड़ी से श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को झंडी दिखाकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रवाना किया।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नये विस्तार के अनुसार पंजीकरण पोर्टल में जरूरी बदलाव के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की और इसी की बदौलत आज पहला जत्था महाकुंभ के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दर्शन का लाभ देने के लिए सरकार ने अपनी इस योजना का विस्तार किया है। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।तीर्थयात्रियों ने भगवान के जयकारों से अपनी यात्रा प्रारंभ की। रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए रवाना की गई दो बसों में श्रद्धालुओं के साथ चिकित्सकों व सुरक्षा कर्मियों को भी साथ भेजा गया है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले, इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rewari , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD