Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण के लिए अंसभव कार्य को संभव करने में कड़ा संघर्ष किया : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का विकास एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे : अनिल विज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण अंसभव कार्य था उसे संभव करने में बड़ा संघर्ष किया गया है। अम्बाला छावनी बहुत पुराना जंक्शन है, यहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का विकास एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

श्री विज आज शाम डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी में एयरपोर्ट से फ्लाइट्स प्रारंभ करने को लेकर सिविल एविएशन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे। बैठक में हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने के लिए विभागीय अधिकारी तेजी लाए तथा इसी कार्य के तहत जल्द एमओयू साईन किया जाए ताकि तथा स्टाफ यहां तैनात किया जा सके। उन्होंने बैठक से पहले डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सुरक्षा की दृष्टि से जो मशीनरी व अन्य उपकरण यहां पहुंचे थे उनका भी अवलोकन किया। उन्होंने विमान सेवा प्रारंभ करने के लिए एजेंडा में बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एयरपोर्ट से विमान सेवा को प्रारंभ करने के लिए जल्द चंडीगढ़ में अगली बैठक भी की जाएगी।  

इससे पहले, श्री विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर नई आई बैगेज स्कैनर मशीन एवं अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सिविल एविएशन एडवाईजर डा. नरहरि सिंह बांगड, एवीएसईसी ट्रेनिंग एंड ऑडिट एएआई मैनेजर रीना बंसल, ईडी सिक्योरिटी एआई एस.के. मलिक, कंसलटैंट एचएडीसी कैप्टन आशुतोष वशिष्ट, सिविल एविएशन से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एएस गिल, प्रोजैक्ट कंसलटैंट एमएस दुहान, जरनल मैनेजर इंजिनियरिंग एएआई आरके यादव, कैंट एसडीएम सतेंद्र सिवाच, पीडब्ल्यूडी एसई हरपाल, एक्सईएन रितेश अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।  

28 फरवरी तक डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सभी कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें अधिकारी : नागरिक उड्‌डयन मंत्री विपुल गोयल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक डोमैस्टिक एयरपोर्ट से सम्बन्धित जो भी छोटे-मोटे कार्य बचे हैं, उन्हें करना सुनिश्चित करें। सिक्योरिटी ट्रेनिंग के तहत बैज के हिसाब से प्रशिक्षण दिलवाएं और आज बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है उन कार्यों को भी प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट बनवाकर असंभव कार्य को संभव किया : सिविल एविएशन एडवाईजर डा. नरहरि सिंह

इस मौके पर सिविल एविएशन एडवाईजर डा. नरहरि सिंह बांगड ने कहा कि ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाकर जो असंभव था उसे संभव किया है। उन्होंने कहा कि आज जितने भी मुद्दे थे उन पर विस्तृत चर्चा की गई है। पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द विमान सेवा प्रारंभ हो। इसी को लेकर आगामी मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है। वहां पर इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करके इनका निपटान किया जाएगा।

अम्बाला छावनी से अयोध्या, लखनऊ के अलावा अन्य शहरों के लिए सामान्य फ्लाईट्स भी चलाई जाएंगी : सिविल एविएशन एडवाईजर डा. नरहरि सिंह

सिविल एविएशन एडवाईजर डा. नरहरि सिंह बांगड ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने में अब केवल छोटे-मोटे कुछ तकनीकी मुद्दे है जिनकी समीक्षा करके विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी। एयरपोर्ट से अयोध्या, लखनऊ के अलावा अन्य शहरों के लिए सामान फ्लाईट्स भी चलाई जाएगी तथा जल्द ही एयरपोर्ट से सम्बन्धित सभी कार्यों को पूरा करवा लिया जाएगा।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD