Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गणतंत्र दिवस फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखा देश भक्ति का जज़्बा

डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, प्रबंधों का लिया जायज़ा

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, 76th RepublicDay, Republic Day 2025, Republic Day of India, Republic Day2025, Republic Day Parade2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

76वें गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को करवाए जाने वाले ज़िला स्तरीय समागम की आज स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में फूल ड्रैस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर श्रीवैनेला के नेतृत्व वाले मार्च के पास्ट से सलामी ली। 

परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस ( पुरुष और महिला), पंजाब होम गार्डज़, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़के, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कियां और सी.आर.पी.एफ. बैंड शामिल थे। इसके बाद पंजाब सरकार की विकास समर्थकीय नीतियाँ और अलग- अलग विभागों की प्राप्तियाँ को दिखाती झांकियां निकाली गई।

रिहर्सल दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मांस पी.टी. शो पेश करने के इलावा न्यू सेंट सोलजर स्कूल, इनोसैंट हार्ट स्कूल, रैड्ड क्रास स्कूल फार डैफ्फ, डिप्स स्कूल सूरानुस्सी, सैकरड हार्ट कान्वेंट स्कूल. नौगज्जा, ए.पी.जे. स्कूल, मानव सहयोग स्कूल, एस.टी.एस. स्कूल रुड़का कलाँ, एस.डी. फुल्लरवान स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना वाले सांस्कृतिक नमूनें पेश किए गए।

इस उपरांत डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सिविल और ज़िला पुलिस के अधिकारियों के साथ विस्थारपूर्वक विचार-अदला किया गया और 26 जनवरी को होने वाले ज़िला स्तरीय समागम, जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा, को सभ्यक और निर्विघ्न ढंग से पूरा करने ज़रूरी दिशा- निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समागम दौरान सुरक्षा, ट्रैफ़िक, पार्किंग सहित सभी ज़रुरी इंतज़ाम पुख़्ता होने चाहिए।

डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान आज़ादी संग्रामियों, शहीदों के पारिवारिक सदस्यों और अलग- अलग विभागों के बढ़िया कारगुज़ारी वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके इलावा सर्वोत्त्म झाँकी भी चुनी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस पवित्र दिवस को देश भक्ति के जज़्बा एंव पूरे उत्साह से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कमी बाकी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, सहायक कमिश्नर सुनील फोगट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बुद्धि राज सिंह के इलावा अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , 76th RepublicDay , Republic Day 2025 , Republic Day of India , Republic Day2025 , Republic Day Parade2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD