Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

ड्रिल अधिकारी के लिए 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए हवलदार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बच कर हुआ फरार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 23 Jan 2025

Last updated on: Jan 23, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत 5वीं कमांडो बटालियन, बठिंडा में तैनात हवलदार (एच.सी.) नछत्तर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह राशि मुख्य आरोपी कमांडो ड्रिल ऑफिसर (सी.डी.ओ .) हवलदार तरसेम सिंह के नाम पर ली जा रही थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया है।

यह खुलासा करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात एक अन्य हवलदार परमिंदर सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सी डी ओ  तरसेम सिंह ने एक पुलिस केस के कारण नौकरी से दो साल की स्थायी बर्खास्तगी संबंधी विभागीय जांच में मदद करने के बदले 50,000 रुपए की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, तरसेम सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह यह रिश्वत की राशि उसके सहयोगी हवलदार नछत्तर सिंह को सौंप दे क्योंकि वह स्वयं पैसे लेने के लिए उपलब्ध नहीं था। प्रवक्ता ने बताया कि इस सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच की और बठिंडा यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर हवलदार नछत्तर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो काबू कर लिया।

इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा फरार चल रहे तरसेम सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और मामले की आगे जांच की जा रही है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD