Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमडीयू रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर शोध पीठ की जाएगी स्थापित – नायब सिंह सैनी

प्रदेश में एक विश्वविद्यालय /संस्थान का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr. Arvind Kumar Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर एक शोध पीठ की स्थापना की जाएगी । साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनके महान योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदेश में एक विश्वविद्यालय /संस्थान का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ष 1 अक्टूबर को उनकी जयंती भी मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को उनके जीवन और विचारों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा स्थल पर 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उस स्थान के सौंदर्यीकरण करवाने की भी घोषणा की।

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच द्वारा रखी गई दो अन्य मांगों बहादुरगढ़ में स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर उनकी शौर्यगाथा लिखने तथा स्कूली पाठ्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा की जीवनी को शामिल करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांगें संबंधित विभागों को भिजवा कर पूरी करवायी जायंगी। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच समिति के लिए 21 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की, ताकि  उनके आदर्शों और मूल्यों के निरंतर प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने आज रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा पार्क स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह घोषणाएं कीं। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

पंडित श्रीराम शर्मा को एक सच्चा देशभक्त, सम्मानित राजनेता, समाज सुधारक और गांधीवादी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों  को याद करने और उन्हें सम्मानित करने का आह्वान किया था । 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया और इस महान कार्य में पंडित श्रीराम शर्मा का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा से गहराई से प्रभावित पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सभी पांच सत्याग्रह आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण वे कई बार जेल भी गए।

जनवरी 1922 में असहयोग आंदोलन के दौरान पंडित श्रीराम शर्मा ने झज्जर में ब्रिटिश ध्वज को उखाड़कर तिरंगा फहराया, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें क्रूर यातनाएं दीं। इससे विचलित हुए बिना, वे अपने उद्देश्य में दृढ़ रहे। 1923 में, उन्होंने लोगों में स्वतंत्रता संग्राम की भावना को प्रेरित और प्रज्वलित करने के लिए एक साप्ताहिक उर्दू समाचार पत्र, हरियाणा तिलक का प्रकाशन भी शुरु किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा ने 1966 के बाद संयुक्त पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य  किया। 1965 में पंडित शर्मा को संयुक्त पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल के दौरान समिति ने 1966 में एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें न केवल विकास के मामले में बल्कि राजनीतिक भागीदारी और रोजगार के अवसरों के मामले में भी हरियाणा के साथ होने वाले भेदभाव को उजागर किया गया। इस रिपोर्ट ने अलग हरियाणा राज्य के निर्माण की मांग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखकर उन्हें सम्मानित किया है। इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली मासिक सम्मान पेंशन को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पेंशन वर्तमान में पूरे राज्य में 289 लाभार्थियों को दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि  वे पंडित श्रीराम शर्मा के बताए रास्ते पर चलते हुए हमारी संस्कृति की गरिमा को बनाए रखने और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें।  

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2029 में भाजपा फिर परचम लहरायेगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार चुनने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2029 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का ‘नॉन स्टॉप’ विकास बिना किसी भेदभाव के जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार के तहत उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

अभी हाल ही में होनहार युवाओं को बिना किसी पर्ची-खर्ची के, योग्यता के आधार पर 25,000 नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगा और 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पंडित श्रीराम शर्मा का जीवन समस्त राष्ट्र की सेवा में समर्पित था - डॉ. अरविंद शर्मा

इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने महात्मा गांधी और बाल गंगाधर तिलक के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पुराने रोहतक जिले का यह इलाका कर्मठ नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का इलाका है। 

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शहीदों, वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों की भूमि है, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आजादी के बाद भी यह क्षेत्र आजादी को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए निरंतर कार्य  कर रहे हैं, उसी तरह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लगे हुए हैं। 

डॉ. शर्मा ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर मुहर लगाई है और उनके सहयोग से हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इस अवसर पर मंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच समिति को 11 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, विधायक श्री ओम प्रकाश यादव, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित, पंडित श्रीराम शर्मा के परिवार के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr. Arvind Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD