Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

तरनतारन पुलिस ने पाक समर्थित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया

5 किलो हेरोइन जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रश्पाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव भाई लद्धू का निवासी है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उक्त आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में था और सरहद पार से मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर सरहद पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में और संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी (डी) राजिंदर मिन्हास और डीएसपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाया और गांव भाई लद्धू के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन के साथ रश्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अब तक खरीदे गए नशे की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं। इस संबंध में थाना सदर पट्टी, तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 06, दिनांक 15 जनवरी 2025 को दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD