Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैकॉले पद्धति को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बदलना पीएम मोदी की ऐतिहासिक पहल : डॉ अरविंद शर्मा

सोनीपत में तीन जिलों से शिक्षाविदों, अभिभावकों से कैबिनेट मंत्री डॉ शर्मा ने किया संवाद

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को पूर्ण रूप से बदलते हुए नए स्वरूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। वैदिक काल में दुनिया भर से विद्वान गुरूकुल शिक्षा व्यवस्था में शोध के लिए भारत आते थे। 

आज प्रधानमंत्री इस शिक्षा नीति में भारतीयता, भारतीय भाषाओं, संस्कार, मूल्य पर आधारित कौशल विकास व बहुविषयक शिक्षा को बढावा दे रहे हैं, ताकि एक बार फिर भारत विश्व गुरू बन सके। वे आज सोनीपत जिला के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-भारतीय शिक्षा, संस्कार, मूल्य और आपके सुझाव विषय पर आयोजित सम्मेलन में सोनीपत, पानीपत व जीन्द जिला के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व विद्यालयों के शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। 

डॉ अरविंद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया भर में अपने क्रांतिकारी विचारों से युवाओं को जागृत करने, संघर्ष करने और निरंतर सीखने की पद्ति को अपनाने का जो आह्वान किया था, आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उन विचारों का अक्षरशः पालन कर रहे हैं।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को गंभीरता से लागू किया। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व व शिक्षामंत्री श्री महिपाल ढांडा की अगुवाई में हरियाणा इस नीति को लागू करने में देश में अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने शिक्षा नीति की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस नीति में बच्चा दबाव में नहीं, अपितु रूचिकर भाव से शिक्षा ग्रहण करेगा।

डॉ अरविंद शर्मा ने सम्मेलन में आए शिक्षाविदों से आह्वान किया कि वो शिक्षा नीति का पूरी तरह अध्ययन करें और इसे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सुझाव दें। उनके निर्देश पर मुरथल विवि द्वारा सुझाव लेने के लिए एक ईमेल आईडी [email protected] भी जारी की गई, ताकि शिक्षाविद अपने सुझाव दे सकें।

इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन कैलाश चंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की। प्राथमिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों ने सरकार द्वारा नीति लागू करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने भी शिक्षा नीति को लेकर अपने विचार सांझा किए।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD