Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

National Youth Day 2025 : देश के इन युवा शिक्षकों ने दिखाया कमाल, बने लाखों युवा के प्रेरणास्त्रोत, आईए जानते है इनके बारे में....

Education, National Youth Day, National Youth Day 2025, Top 4 Teacher of India
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

भारत में हर साल 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। युवा आज भी स्वामी विवेकानंद को युवा शिक्षक और गुरू मानते हैं। युगों-युगों से शिक्षा और गुरू का स्थान सर्वोपरि रहा है। चाहे आप किसी भी युग को देखें। 

भगवान के भी गुरू...

वैसे तो हर बच्चे की पहली teacher उसकी मां होती हैं। लेकिन युगों के बारे में बात करें तो त्रेता युग में भगवान राम का जन्म हुआ। भगवान राम के गुरू महर्षि विश्वामित्र थे। जिन्होंने भगवान राम को धनुर्विद्या और शास्त्र विद्या का ज्ञान दिया था। इसके बाद ऋषि वशिष्ठ ने भगवान राम को राज-पाठ संभालने का ज्ञान और वेदों की शिक्षा दी थी।

रुद्रावतार भगवान हनुमान के गुरू सूर्य देव थे। भगवान श्रीकृष्ण, जिनका जन्म द्वापर युग में हुआ, उनके गुरु सांदीपनि थे। जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को ज्ञान प्रदान किया था। बिना गुरू के ज्ञान का कोई अस्तित्व नहीं होता है। इसीलिए ग्रंथों में भी गुरू को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। 

क्योंकि गुरू ही सही-गलत में फर्क करना सिखाता है और उज्जवल भविष्य और जिंदगी के उद्देश्यों को पूरा करने का साहस देता है। आज हम आपसे ऐसे ही कुछ युवा शिक्षकों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने लाखों युवाओं की जिंदगी संवार दी। न केवल किताबी ज्ञान देकर बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर खरे उतरना भी सिखाया है। 

तो हम बात कर रहे भारत के कुछ युवा जो नए भारत के करोड़ों स्टूडेंट्स की जीवन सवार रहे है। इन 4 युवा गुरूओं ने छात्रों का भविष्य संवारने के लिए रात-दिन में भी फर्क नहीं किया। आइए बताते हैं इन युवा शिक्षकों के बारे में।

आईए जानते है इनके बारे में...

(1) खान सर..

नए जमाने के युवा शिक्षकों की चर्चा हो और पटना वाले खान सर का नाम न आए, ऐसा नहीं हो सकता है। वर्तमान में खान सर एक यूट्यूब चैनल और ऐप पर कोचिंग क्लासेज देते है इस चैनल का नाम Khan GS Research Centre है, लाखो स्टूडेंट्स इनके पढ़ाने के बेहतर तरीके के दीवाने है।

(2) आरके श्रीवास्तव...

हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवा शिक्षक की जिनके अद्भुत शैक्षणिक कार्यशैली की सराहना भारत के राष्ट्रपति  भी कर चुकी है। जिसके शैक्षणिक आंगन से 1 रुपया में पढ़कर स्टूडेंट्स बनते हैं IITIAN,

वो कोई और नहीं, वह हैं बिहार की मिट्टी से विश्व में अपनी पहचान कायम करने वाले “मैथमेटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव”। जिनका नाम "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" और "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में भी दर्ज है।

दुनिया के मानचित्र पर मैथेमेटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इनका पूरा नाम रजनी कांत श्रीवास्तव है। ये भारत के एक मात्र ऐसे शिक्षक होंगे जिनका कोई हेटर्स नहीं मिलेगा,जिन्होंने देश के हर उस बच्चे की मदद करने की सोची जो पढ़ना चाहता है। इन्होंने सिर्फ 1 रु फीस में पढाकर 950 से अधिक स्टूडेंट्स को IITIAN बना चुके है। भारत के प्रतिष्ठित अखबारों और न्यूज पोर्टल पर इनके बारे में खबरें हमेशा छपती ही रहती है।

(3) डॉ. विकास दिव्यकीर्ति.

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक बहुत फेमस युवा टीचर हैं, जो अपने शिक्षण में सरल और प्रभावी होने के लिए जाने जाते हैं। वह छात्रों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह एक लेखक, शिक्षक और वक्ता भी हैं।

(4) अलख पाण्डेय..

यूपी के प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे भारत के चर्चित युवा शिक्षकों में अपना नाम बना चुके है,एजुकेशन प्लैटफॉर्म ‘फिजिक्स वाला’ के फाउंडर और सीईओ हैं। लाखों स्टूडेंट्स इनके पढ़ाने के तरीके के दीवाने है।

 

Tags: Education , National Youth Day , National Youth Day 2025 , Top 4 Teacher of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD