Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पंजाब के पर्यटन एंव संस्कृतिक मामलों के विभाग ने खन्ना में 'धीया दी लोहड़ी' मनाई

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

नवजात बच्चियों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने और राज्य के लिंग अनुपात में और सुधार लाने के लिए बेटियों की लोहड़ी मनाना समय की अहम ज़रूरत है। बेटियाँ इस देश की धरोहर है। किसी भी देश की तरक्की बेटियाँ के बिना नहीं हो सकती। यह बात पर्यटन एंव सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पर्यटन एंव सांस्कृतिक मामले विभाग की द्वारा ए.एस. कालेज (लड़कियाँ), खन्ना में करवाए गए 'धीया दी लोहड़ी' समागम में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होने पर कही।

 उन्होंने कहा कि आज का समागम बेटियाँ को समर्पित है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ बेटियों का योगदान न हो। आज की बेटियाँ माहिर डाक्टर, पायलट, वैज्ञानिक और प्रोफ़ैसर है। समाज में बेटियों का सम्मान सबसे पहले नंबर पर है। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेटियों के सम्मान एंव नारी सशक्तिकरन के अंतर्गत अनेक पहलकदमियां कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर ख़ुशी और आश्वासन अभिव्यक्त किया कि मौजूदा समय बहुत सी लड़कियाँ सरकारी नौकरियाँ और अन्य उच्च पदों पर है। सौंद ने कहा कि बेटियाँ हमेशा अपने माँ-बाप की कामयाबी चाहती है और हमारा सभी का फ़र्ज़ बनता है कि हम बेटियाँ को बेटों के बराबर का माहौल दें। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य की बेटियाँ- बहनों के लिए बजट में विशेष कर हिस्सा रखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। सौंद ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी सीढ़ी है जिससे महिलाएं समाज में समानता का अधिकार हासिल कर सकती है। इस मौके गायक मीत कौर और कालेज की विदयार्थियों ने सांस्कृतिक प्रोगराम भी पेश किया। प्रोग्राम में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद की धर्म पत्नी कमलजीत कौर और बेटी जसकीरत कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुए।

प्रोगराम दौरान पर्यटन एंव सांस्कृतिक मामले और सूचना एंव लोक संपर्क विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी, सैर सपाटा और संस्कृतिक मामले विभाग के डायरैक्टर अमृत सिंह और ज़िले के उच्च अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लड़कियाँ उपस्थित थी।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD